BIHARBreaking NewsSTATE

राजश्री ने तेजस्वी को किया था प्रपोज, नेता प्रतिपक्ष की पत्नी बोलीं- बिहार के लोग बहुत अच्छे हैं

तेजस्वी और राजश्री ने प्रेम विवाह किया। जाति- धर्म के बंधन तोड़ कर विवाह किया। लेकिन, इसमें किसने सबसे पहले प्रपोज करने का साहस किया? प्रपोज करने के सवाल के जवाब में राजश्री ने कहा कि मैंने ही तेजस्वी यादव को पहले प्रपोज किया था। राजश्री ने यह खुलासा एक निजी चैनल से बातचीत में चलते-चलते किया।

बिहार को लोग काफी अच्छे
10 दिनों तक पटना में रहने के बाद क्रिसमस मनाने तेजस्वी और राजश्री गुरुवार को दिल्ली रवाना हो गए। तेजस्वी यादव से शादी के बाद 10 दिनों तक राबड़ी आवास में रहना राजश्री को काफी अच्छा लगा। हर दिन लोग दोनों से मिलकर उन्हें शुभकामना देने के लिए उमड़ते रहे। राजश्री ने कहा कि बिहार के लोग बहुत अच्छे हैं और यहां के लोग ही तेजस्वी को सीएम भी बनाएंगे।

जितना अधिक सहयोग हो सकेगा करूंगी
तेजस्वी के बारे में राजश्री कहती हैं कि वे एक अच्छे राजनेता हैं और उन्हें आगे बढ़ने में पत्नी के नाते जितना अधिक सहयोग हो सकेगा वे करेंगी। राजश्री को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ रहना भी काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा भी कि सासू मां का काफी प्यार उन्हें मिल रहा है।

पत्नी राजश्री के साथ दिल्ली रवाना होते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।

पत्नी राजश्री के साथ दिल्ली रवाना होते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।

खरमास में नई दुल्हन के साथ ससुराल गए तेजस्वी!
14 दिसंबर से खरमास शुरू हुआ। इस माह में नई नवेली दुल्हन ससुराल या मायके नहीं जाती है। इसलिए इससे पहले 13 दिसंबर को ही रेचल को लेकर तेजस्वी पटना पहुंचे थे। चर्चा है कि खरमास होने के कारण ही तेजस्वी-रेचल की शादी का रिशेप्सन पार्टी भी फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। लेकिन इसी बीच 23 दिसंबर को 11 बजे की फ्लाइट से दोनों दिल्ली रवाना हो गए। जाते समय पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी ने कहा, ‘दो-चार दिन बाद फिर पटना आएंगे। ऐसे में लोगों के बीच चर्चा है कि नेता प्रतिपक्ष अपनी पत्नी के साथ क्रिसमस मनाने दिल्ली गए हैं।

दिल्ली यात्रा से हनीमून प्लानिंग की भी चर्चा
हालांकि, उनके दिल्ली जाने को लेकर चर्चा है कि तेजस्वी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक मामले में अपने जमा पासपोर्ट को निकलवाने दिल्ली गए हैं। बहुत संभव है कि पासपोर्ट निकलने के बाद वह राजश्री के साथ हनीमून पर विदेश जाएं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.