BIHARBreaking NewsSTATE

‘खेसारी-पवन के बीच कोई लफड़ा नहीं’ निरहुआ ने खोला राज, बोले- खेसारीलाल की बातों से चिढ़ जाते हैं पवन

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज की जंग जारी है। इसी बीच भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ ने खेसारी और पवन की लड़ाई की असली वजह से पर्दा उठा दिया है। निरहुआ का खुलासा ऐसा है कि जिसे जानकार आप भी दंग रह जाएंगे।

निरहुआ ने बताया है कि आखिर दोनों की झगड़े की वजह क्या है? क्यों पवन सिंह, खेसारीलाल यादव पर अक्सर भड़क जाते हैं। कई बार हिट ऑफ द मोमेंट दोनों की लड़ाई मीडिया में उभर कर सामने आ जाती है, जैसा कि बीते कुछ दिनों में देखने को मिला।

पवन सिंह के साथ खेसारीलाल यादव।

पवन सिंह के साथ खेसारीलाल यादव।

खेसारी से चिढ़ते हैं पवन सिंह
निरहुआ कहते हैं कि इंडस्ट्री के सभी लोग एक हैं। हमारी मुलाकात किसी कार्यक्रम या मास इवेंट में ही होती है और हम लोग पूरी गर्मजोशी के साथ मिलते हैं। लेकिन, खेसारीलाल और पवन की मुलाकात अक्सर दिलचस्प होती है। क्योंकि, पवन खेसारी से थोड़ा चिढ़ते हैं और खेसारीलाल यादव हमेशा मस्ती में इसका फायदा उठाते हैं। वो पवन की चुटकी लेने से बाज नहीं आते।

निरहुआ ने कहा- दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है।

निरहुआ ने कहा- दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है।

होटल में भी खेसारी पर चिढ़ गए थे पवन सिंह
निरहुआ ने दिल्ली की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार मैं और पवन दिल्ली में एक होटल में रुके थे। तब खेसारीलाल भी आए और आते ही शुरू हो गए। उन्होंने कहा कि भैया ये जैसा होटल है ना, हम ऐसा ही होटल पानी के बीच बनवा रहे हैं। उनकी इस बात को सुनकर पवन सिंह चिढ़ गए और खिड़की के पास जाकर कहा, चुप रहो नहीं तो यहीं से कूद कर जान दे देंगे। सब लोग जानता है कि अभी खेसारी ही मिलने आया है।

भोजपुरी स्टार निरहुआ के साथ खेसारीलाल यादव।

भोजपुरी स्टार निरहुआ के साथ खेसारीलाल यादव।

दोनों के बीच कोई लफड़ा नहीं
निरहुआ के अनुसार खेसारीलाल यादव अक्सर पवन सिंह के सामने ऐसी बात कर जाते हैं। जिसे सुनकर पवन सिंह काफी इरिटेट होते हैं। बस यही है दोनों के बीच के विवाद की वजह। इन दोनों में कोई लफड़ा नहीं है। निरहुआ ने कहा कि खेसारीलाल यादव की चुटीले अंदाज पर पवन कहते हैं कि इतना भला कौन फेंकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.