BIHARBreaking NewsSTATE

बिजली के टावर पर 18 घंटे से चढ़ा युवक, मिठाई और मोबाइल की कर रहा मांग

मुजफ्फरपुर में सदर थाना के बारमतपुर में 1.32 लाख बिजली के ट्रांसमिशन टावर पर एक युवक पिछले 18 घंटे से चढ़ा हुआ है। पुलिस, बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड की तमाम कोशिशों के बावजूद वह उतर नहीं रहा है। बार-बार ऊपर से मोबाइल और मिठाई की मांग कर रहा है। लोग उसे मिठाई और मोबाइल भी दे रहे हैं। लेकिन, वह फिर भी नहीं उतर रहा है। ऊपर बैठकर वह आराम से इधर-उधर कर रहा है। उसे गिरने का भी डर नहीं है। बिजली की आपूर्ति बाधित कर दी गई है। देर रात तक उसे उतारने की कोशिश की गई। लेकिन, वह नहीं उतरा। इसके बाद टीम उसे उसी हालत में छोड़कर चली गई। अभी सुबह से फिर उसे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। इस भीषण ठंड में भी वह बिना स्वेटर और कम्बल के टावर पर चढ़ा हुआ है।

सुबह उतरा था, लेकिन फिर चढ़ गया
स्थानीय ग्रामीण राजेश ने बताया कि आज सुबह चार बजे वह उतरा था। जैसे ही कुछ लोग उसे पकड़ने गए। वह फिर से ऊपर चढ़ गया। थानेदार सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि उसे उतारने की कोशिश जारी है। आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की गई तो बताया गया कि वह मानसिक रूप से बीमार है। इसलिए ऐसी हड़कत कर रहा है। स्थानीय भगवान राय ने बताया कि युवक बारमतपुत का ही रहने वाला है। पहले भी कई बार इसी तरह ऊंचे जगह पर चढ़ चुका है।

पत्थर मारने पर भी नहीं उतरा
ग्रामीणों ने भी उसे उतारने के लिए हर सम्भव प्रयास किया। पत्थर तक फेंका गया। बावजूद वह नहीं उतरा। टावर के बिल्कुल बीच में जाकर छिप गया। जिससे उसे पत्थर नहीं लगता था। थक हारकर सभी ने उसे उसी हालत में छोड़ दिया।

4 साल पहले भी चढ़ा था एक विक्षिप्त
4 साल पूर्व भी एक विक्षिप्त कफेन पावर ग्रिड से गुजरने वाले लाइन के टावर पर चढ़ गया था। जिसे लेकर खूब हंगामा हुआ था। वह व्यक्ति शराब चालू कराने की मांग कर रहा था। उसे 5 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद उतारा गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.