Auto MobileBreaking News

50 पैसे प्रति KM का खर्च, ये है देश का बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक ऑटो

महिंद्रा इलेक्ट्रिक ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर Mahindra Treo को महाराष्ट्र में लॉन्च किया है। FAME-II और राज्य सब्सिडी के बाद इसकी कीमत 2.09 लाख (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी गई है। खास बात है कि Mahindra Treo देश का नंबर एक इलेक्ट्रिक ऑटो की जिसकी बाजार हिस्सेदारी 67 फीसदी है। कंपनी दावा करती है कि इस इलेक्ट्रिक ऑटो के जरिए आप एक सीएनजी ऑटो की तुलना में 5 साल में 2 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। 

कंपनी दावा करती है कि Mahindra Treo के जरिए आप 50 पैसे प्रति किलोमीटर के खर्च में सफर कर सकते हैं। इसमें दी गई लीथियम-आयन बैटरी का कोई मेंटेनेंस खर्च नहीं आता है और 1.5 लाख किलोमीटर तक आप बेफिक्र होकर इस्तेमाल कर सकते हैं। लॉन्चिंग के बाद से अब तक इसकी 13 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। 

सबसे शानदार परफॉर्मेंस
Mahindra Treo में 8kW की बैटरी मिलती है, जो IP65-रेटेड है, जो इसे डस्ट और वाटरप्रूफ बनाती है। लिथियम-आयन बैटरी पैक 42 Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह 12.7 डिग्री पर भी आसानी से चढ़ाई कर सकते हैं। कंपनी दावा करती है कि यह फुल चार्ज में 130 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है। 

ऐसे हैं फीचर्स
● इसमें डायरेक्ट ड्राइव ट्रांसमिशन मिलता है, यानी इसमें गियर और क्लच की झंझट नहीं है। जिससे इसे ड्राइव करना काफी आसान हो जाता है। 
● Mahindra Treo को 16ए सॉकेट और ऑनबोर्ड पोर्टेबल चार्जर के जरिए कहीं भी चार्ज किया जा सकता है। 
● इसमें 2073mm का सबसे लंबा व्हीलबेस दिया गया है। जिससे इसमें बैठने वालों को पर्याप्त स्पेस मिलता है। 
● सवारी को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए इसमें साइड दरवाजे भी दिए गए हैं। 
● Mahindra Treo के साथ कंपनी 3 साल/80000 किमी. की वारंटी ऑफर कर रही है, जिसे आप 5 साल/100000 किमी तक एक्सटेंड करा सकते हैं। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.