IPS Promotion List: बिहार में कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है. शुक्रवार देर रात गृह मंत्रालय से एक अधिसूचना जारी की गई, जिसमें अधिकारियों के पदोन्नति की जानकारी दी गई. बिहार में 32 आईपीएस अफसरों की पदोन्नति की गई है. पांच आईपीएस को आईजी (IG), 13 एसएसपी को डीआईजी (DIG) और आठ आईपीएस (IPS) को एसएसपी (SSP) बनाया गया है.
जानें किसे कौन सा मिला पद
आईपीएस सुनील कुमार, उपेंद्र कुमार, सत्य वीर सिंह, विकास वर्मन, नीतिशा गुड़िया किम, मनोज कुमार, संजय कुमार, विकास कुमार, दिलीप कुमार मिश्रा, अश्वनी कुमार, अमजद अली और अरविंद ठाकुर को डीआईजी (DIG) पद पर प्रमोट किया गया है. वहीं, नवीन चंद्र झा, बाबू राम, जयंत कांत, मानवजीत सिंह ढिल्लो, हरप्रीत कौर, मोहम्मद अब्दुल्लाह, विवेकानन्द, विनोद कुमार का एसएसपी (SSP) में प्रमोशन हुआ है.
ये हुए आईजी पद पर पदोन्नत
भारतीय पुलिस सेवा के डीआईजी रैंक के कई अफसरो को आईजी में प्रमोशन मिला है. विनय कुमार, प्राणतोष कुमार दास, ललन मोहन प्रसाद की आईजी में पदोन्नति की गई है. साथ ही पंकज मिश्रा और जितेंद्र मिश्रा को भी आईजी प्रमोट किया गया है.


केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात दो बने DG
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईपीएस प्रवीण वशिष्ठ और प्रीता वर्मा की डीजी (DG) में पदोन्नति हुई है. अमरेंद्र कुमार अम्बेडकर को भी डीजी (DG) स्तर पर प्रमोशन मिला है. आईपीएस अभिताभ कुमार 1997 को एडीजी प्रमोट किया गया है, संजय सिंह 1997 को भी एडीजी (ADG) में पदोन्नित मिली है.




Leave a Reply