Repoted by Deepak ।
गायघाट। पुलिस शराब माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए वर्ष 2021 में पुलिस ने शराब माफिया के अवैध संपतियो की तलाश कर रही है। प्रदेश के आबकारी विभाग ने शराब की काला बाजारी या ब्लैक में बेचे जाने पर दुकानें सील करने का आदेश जारी होने के बावजूद शराब माफिया सक्रिय है। हर साल त्यौहारों के रंग में भंग डालने के लिए शराब माफिया काफी सक्रिय हो जाते हैं।
वर्ष 2021 में गायघाट थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हरियाणा से बिहार जा रहे कई वाहनों से शराब तस्करी पकड़ी गई है। हरियाणा से होने वाली शराब तस्करी पर लगाम नहीं लग रही है। दिल्ली से होते होते हुए विभिन्न रास्तों से शराब बिहार में पहुंचाई जा रही है। तस्कर अवैध अंग्रेजी शराब लेकर हरियाणा से बिहार तस्करी कर रहे है। बिहार में शराब बंदी के कारण यूपी से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी शुरू हो गई है। शराब तस्कर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल के साथ ही अन्य अन्य प्रांतों से शराब मंगाते हैं। अवैध और नकली शराब की खेप वाराणसी होते हुए बिहार पहुंचती है।
शराब तस्करी में हो रहे फायदे को देखते हुए कई धंधेबाज नकली शराब भी बनाने लगे हैं। वर्ष 2021गायघाट पुलिस ने ट्रक से लाख रुपये की अवैश शराब समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा बेनीबाद पुलिस में भी अवैध शराब तस्करी व अवैध शराब बनाने के गैंग के सरगना समेत चार लोगों को पकड़ा था। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि वे इस अवैध स्प्रिट में नौसादर, यूरिया व पानी मिलाकर अवैध शराब का निर्माण कर बिहार में तस्करी करते हैं।






Leave a Reply