BIHARBreaking NewsSTATE

तेजस्वी-राजश्री के साथ सेल्फी के लिए मच रही होड़, आवास पर हर दिन आ रहे हैं सिंगर

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री को मिलने वाले लोगों की भीड़ हर दिन राबड़ी आवास पर हो जा रही है। दोनों के साथ राबड़ी देवी भी लोगों से मिल रही हैं। राबड़ी आवास के बाहर आकर भी शनिवार को नव दंपती ने लोगों से मुलाकात की और आशीर्वाद दिया। युवाओं के बीच सेल्फी की होड़ मची रही। हर दिन कोई न कोई सिंगर भी आवास पर आकर शुभकामनाएं दे रहा है।

राबड़ी देवी के साथ राजश्री को गाना सुनाते सिंगर छोटू छलिया।

राबड़ी देवी के साथ राजश्री को गाना सुनाते सिंगर छोटू छलिया।

छोटी छलिया ने गाया…अंगना में आइल बहार भऊजी
इस दरम्यान युवा गायकों ने गीत गाकर दोनों को अपनी शुभकामनाएं दीं। गायक छोटू छलिया ने नदिया के पार वाला गाना गाकर साची कहे तोहे आवल से हमरे आंगना में आइल बहार भऊजी…। इस मौके पर तेजस्वी राजश्री और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं।

शुभकामनाएं देने के लिए सिंगर दीपांजलि यादव भी आवास पहुंची।

शुभकामनाएं देने के लिए सिंगर दीपांजलि यादव भी आवास पहुंची।

दीपांजलि यादव ने गाया-…भईया तेजस्वी को हिम्मत बढ़हिए राजश्री भऊजी
गायिका दीपांजलि यादव ने भी तेजस्वी और राजश्री के सामने गीत गाया। दीपांजलि ने रिश्तों की डोर के सहारे गीत को मजबूती दी। गीत में कहा कि भइया तेजस्वी जी के हिम्मत बढ़हिए राजश्री भऊजी जी। वह सब रिश्ते को अचरा से बांध कर रखने को कह रही हैं। छोटू छलिया और दीपांजलि यादव दोनों ने सोशल मीडिया पर भी इसे पोस्ट किया है। इसे लोग खूब सुन रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.