BIHARBreaking NewsSTATE

पटना में इंजीनियर के घर निगरानी की रेड, सिर्फ 4 घंटे में मिले 60 लाख से अधिक कैश

बिहार में भ्रष्टाचार करने वाले सरकारी अफसरों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU), स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SUV) और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम लगातार भ्रष्टाचारियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई कर रही है। शनिवार सुबह पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार सिंह के घर दबिश दी।

ग्रामीण कार्य विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर रेड के बाद मिली अकूत संपत्ति और खजाना।

ग्रामीण कार्य विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर रेड के बाद मिली अकूत संपत्ति और खजाना।

इंन्द्रपुरी इलाके में स्थित इनके घर पर छापेमारी की। निगरानी के DSP की अगुवाई में सुबह 8 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई के 4 घंटे के अंदर ही 60 लाख रुपए से अधिक कैश बरामद किया गया है। करीब 1 करोड़ से रुपए पोस्ट ऑफिस में इन्वेस्ट करने के सबूत मिले हैं। लाखों रुपए की ज्वेलरी, अलग-अलग जगहों पर खरीदे गए लाखों रुपए के जमीन की डीड, कई बैंक अकाउंट्स के पासबुक अब तक बरामद किए जा चुके हैं।

रेड में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से बरामद कैश।

रेड में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से बरामद कैश।

बरामद कैश की गिनती के लिए मंगाई गई है मशीन

बरामद कैश की गिनती के लिए मशीन मंगाई गई है। ज्वेलरी और जमीन की वैल्यू के लिए भी वैल्यूवर को बुलाया गया है। पोस्ट ऑफिस में किए गए इंवेस्टमेंट की डिटेल्स भी खंगाली जा रही है। निगरानी टीम की यह कार्रवाई अभी अगले कई घंटों तक जारी रहेगी। दरअसल, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार सिंह ग्रामीण कार्य विभाग के तहत लंबे वक्त से मसौढ़ी में पोस्टेड हैं।

रेड में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से मिले सोने-चांदी के जेवरात और बर्तन।

रेड में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर से मिले सोने-चांदी के जेवरात और बर्तन।

ठेकेदारों के साथ मिलकर ठेकेदारी के खेल में काफी गड़बड़ी करने की कंप्लेन लगातार मिल रही थी। इस मामले में पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में इसकी शिकायत भी मिली थी। इसके बाद निगरानी के अफसरों ने जांच कर इंटरनली सबूत जुटाए। फिर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया और फिर आज कार्रवाई कर दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.