मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रा पर निकलने वाले हैं। वे शराबबंदी अभियान, दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह मुक्ति अभियान और जल जीवन हरियाली अभियान को अपनी यात्रा से मजबूती देंगे।
तेज प्रताप ने सोशल मीडिया के जरिए साधा निशाना
लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने ट्वीट करके कहा है कि अजीब दुर्भाग्य है बिहार का कि जिनके दोनों हाथ खून से लथपथ और अंतरात्मा भ्रष्टाचार में सराबोर हो वो भी समाज सुधार जैसे पवित्र अभियान का ढोंग करने को तत्पर है। तेज प्रताप यादव ने आगे कहा है कि सुधार अपनी गंदी अंतरात्मा में कीजिए, समाज को राजद परिवार की जरूरत है। हम देख लेंगे।


सोशल मीडिया पर तेज प्रताप का मुख्यमंत्री के खिलाफ पोस्ट।
इनकी कार्यसूची से यह सब बाहर रहा है
तेज प्रताप यादव के बयान पर जदयू के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि ज्ञान के मामले में ये दया के पात्र हैं। इनको न समाज समझ में आता है, न सुधार समझ में आता है। ये तो संपत्ति सुधार में लगे रहते हैं। इनकी कार्यसूची से ही दहेज, बाब विवाह, जल जीवन हरियाली आदि बाहर रहा है।



Leave a Reply