BIHARBreaking NewsSTATE

पत्नी को मरा बता की दूसरी शादी, जानें फिर क्या हुआ…

पहली पत्नी की बीमा’री से मौ’त की अफवाह फैलाकर दूसरी शादी कर ली। जब इसका पता दूसरी पत्नी को लगा और उसने विरोध किया तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट भी की गई। इतना ही उसके पिता को धमकी दी गयी और सर्विस रिवाल्वर तान दिया। मामला मुजफ्फरपुर जिले के करजा थानेदार मणिभूषण कुमार से जुड़ा हुआ है। उनकी दूसरी पत्नी लवली सिंह ने महिला थाना में FIR दर्ज कराया है। इसमें अपने थानेदार पति पर प्रताड़ना, मारपीट और ठगी करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा अप्राकृतिक यौनाचार का भी आरोप लगाया है। महिला थानेदार नीरू कुमारी ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SSP जयंतकांत ने बताया कि केस दर्ज हो गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पीड़िता लवली ने बताया कि वह औराई थाना के मधुबन बेशी की रहने वाली है। उसके पिता पवन कुमार शाही व्यवसाई है। वर्ष 2019 में मणिभूषण के लिए रिश्ता आया था। बताया गया था कि वह पूर्व से शादीशुदा है। उसे दो साल की एक बेटी है। लेकिन, बीमारी के कारण उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। इसलिए दूसरी शादी करना चाहता है। परिवार वालों ने सोचा कि लड़का दरोगा है और पत्नी भी मर चुकी है। इसलिए शादी को तैयार हो गए। 15 मई 2019 को एक मंदिर में दोनों की शादी हुई। इसके बाद पत्नी को लेकर सीतामढ़ी स्थित अपने आवास पर चले गए। फिर कुछ दिन बाद जब वे बोचहां थानेदार बने तो अहियापुर में किराए का कमरा लिया और पत्नी को लाकर वहीं रखने लगे।

पहली पत्नी का आया कॉल, तब खुला मामला

बोचहां के बाद मणिभूषण की पोस्टिंग ब्रह्मपुरा थाना में हुई। इसके बाद फिर वह अपनी पत्नी को सीतामढ़ी ले जाकर रख आया। इसी दौरान गत साल लवली को एक कॉल आया। कॉल करने वाली ने अपना नाम सीमा बताया और कहा कि वह मणिभूषण की पहली पत्नी है। उन लोगों से झूठ बोलकर शादी की गई है। वह अभी जीवित है। इतना सुनते ही लवली के हाथ-पैर फूलने लगे। जब उसने मणिभूषण से इसके बारे में बात की तो वह सीतामढ़ी पहुंचा और उसके साथ जमकर मारपीट करने लगा। जबरन सम्बन्ध भी बनाया। सास-ससुर का व्यवहार उसके प्रति बदला हुआ था।

15 मई 2019 को दोनों की शादी हुई।

15 मई 2019 को दोनों की शादी हुई।

एक बार हो चुकी पंचायत

इसके बाद इसी मुद्दे को लेकर पंचायत भी हुई। लेकिन, कोई फायदा नही हुआ। वहीं लवली के पिता ने कहा कि जब उन्होंने मणिभूषण से इस सम्बंध में बात करने की कोशिश की तो उनपर सर्विस रिवाल्वर तान दिया। उन्हें धमकी दी गयी। इसके बाद उन लोगों ने पुलिस की शरण मे जाना जरूरी समझा। फिर औराई थाना में FIR दर्ज कराने गए।

एक सप्ताह तक थानेदार ने दौड़ाया

उन्होंने औराई थानेदार राजेश कुमार पर आरोप लगाया कि एक सप्ताह तक उन्होंने उन लोगों को आवेदन में त्रुटि बताकर बेवजह दौड़ाया। इसके अलावा उनके साथ बेरुखी से पेश आये और बदतमीजी भी की। आखिरकार टालमटोल करते उनका केस भी दर्ज नहीं किया।

IG से मिलकर की शिकायत

इसके बाद पीड़िता ने IG गणेश कुमार और SSP जयंतकांत से मिलकर इसकी शिकायत की। उन्होंने पीड़िता की बातें सुनी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला थानेदार को केस दर्ज करने का आदेश दिया। तब जाकर FIR दर्ज हुई।

थानेदार की नौकरी पर उठाया सवाल

पीड़िता ने कहा कि मणिभूषण मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के बलरा किशुन गांव का रहने वाला है। उसके पिता ने सीतामढ़ी में घर बनाया हुआ है। नौकरी वह सीतामढ़ी वाले एड्रेस पर करता है और शादी उसने मनियारी वाले पते पर की थी। जिसका रसीद भी है। अब सवाल उठा रही हैं कि आखिर होम डिस्ट्रिक्ट में वह कैसे नौकरी कर रहा है। इसमें भी वह झूठ बोलकर नौकरी कर रहा है।

वहीं, पूरे मामले पर जब बयान लेने के लिए सरकारी नम्बर लर कॉल किया गया तो दरोगा नन्दकिशोर ने कॉल रिसीव किया। बताया कि मणिभूषण अवकाश पर गए हैं। कबतक आएंगे पता नहीं। जब मणिभूषण के पर्सनल नम्बर पर फोन किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.