भागलपुर व मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली 13419/20 समेत नौ जोड़ी ट्रेनों में यात्री जनरल टिकट से यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे ने नौ जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की साधारण श्रेणी (2 एस) के कुछ आरक्षित डिब्बों को 20 दिसंबर से अनारक्षित कोच के रूप में चलाने का निर्णय लिया है।
शुक्रवार को सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आरक्षित साधारण श्रेणी के 11 कोच हैं। इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 5 कोच (D- 07 से D-11 तक) अनारक्षित श्रेणी के होंगे। इससे यात्री जंक्शन स्थित काउंटर से जनरल टिकट लेकर उपरोक्त कोच में यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों को जनरल टिकट से भी यात्रा करने का विकल्प खुल गया है।
गाड़ी संख्या 13419/20 भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस: वर्तमान में इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 11 है । इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 05 कोच – डी/07 से डी/11 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे ।

गाड़ी संख्या 15283/84 मनिहारी-जननगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस: वर्तमान में इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 06 है । इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 04 कोच – डी/03 से डी/06 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे ।
गाड़ी संख्या 15713/14 कटिहार-पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस: वर्तमान में इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 12 है । इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 06कोच – डी/07 से डी/12 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे ।
गाड़ी संख्या 14223/24 राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस: वर्तमान में इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 07 है । इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 04 कोच – डी/04 से डी/07 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे ।

गाड़ी संख्या 18631/32 रांची-चोपन-रांची एक्सप्रेस: वर्तमान में इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 10 है । इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 05 कोच – डी/06 से डी/10 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे ।
गाड़ी संख्या 18635/36 रांची-सासाराम-रांची एक्सप्रेस: वर्तमान में इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 10 है । इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 05 कोच – डी/06 से डी/10 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
गाड़ी संख्या 18639/40 आरा-रांची-आरा एक्सप्रेस: वर्तमान में इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 05 है । इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 04 कोच – डी/02 से डी/05 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे ।
गाड़ी संख्या 18625/26 पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस: वर्तमान में इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षित साधारण श्रेणी के कोचों की कुल संख्या 11 है । इनमें से आरक्षित कुल कोचों में से 06 कोच – डी/06 से डी/11 तक अनारक्षित श्रेणी के होंगे ।




Leave a Reply