BIHARBreaking NewsSTATE

भ्रष्ट अफसर निकले समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार, आय से अधिक 1.62 करोड़ रुपए का केस दर्ज

समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार मणि रंजन भ्रष्ट अफसर निकले। इनके खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त होने के ठोस सबूत स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) के हाथ लगे हैं। इसके बाद SVU ने पटना में 1 करोड़ 62 लाख 36, 925 रुपए का आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की FIR दर्ज की और शुक्रवार सुबह इनके ठिकानों पर कार्रवाई शुरू हो गई। इस केस को 16 दिसंबर यानी कल ही section 13 ( b) r/ w 13 (13)( d ) r/ w section 12 of PC Act 1988 and 120 b IPC के तहत दर्ज किया गया।

IPC की धारा 120b को केस में जोड़ने का मतलब साफ है कि सब रजिस्ट्रार एक प्लानिंग के तहत काली कमाई करने जुटे थे। FIR दर्ज होने के बाद ही कानूनी प्रकिया के तहत कोर्ट से सर्च वारंट हासिल कर आज सुबह-सुबह SVU ने सब रजिस्ट्रार के 3 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।

SVU की छापेमारी की सब-रजिस्ट्रार मिला कैश।

SVU की छापेमारी की सब-रजिस्ट्रार मिला कैश।

पटना, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर के ठिकानों को खंगाला जा रहा

पटना, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर के ठिकानों को खंगाला जा रहा है। SVU के ADG नैयर हसनैन खान के अनुसार, सब रजिस्ट्रार का पटना के बिस्कोमान गोलंबर के पास बजरंगपुरी इलाके में स्थित पाटलिग्राम अपार्टमेंट के ब्लॉक-J के फ्लैट नंबर 304 को एक टीम खंगाल रही है। दूसरी टीम मुजफ्फरपुर में पैगंबरपुर के पंचवटी लेन-5 स्थित सब रजिस्ट्रार के उषा निकेतन वाले घर को सर्च कर रही है। जबकि, तीसरी टीम समस्तीपुर में है। वहां वार्ड नंबर 29 में काली मंदिर के पास तुलसी कुंज, शंकर सदन में इनके ठिकाने को खंगाल रही है।

सब रजिस्ट्रार मणि रंजन के खिलाफ SVU को मिली थीं शिकायतें

सब रजिस्ट्रार मणि रंजन के खिलाफ SVU को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद ADG के निर्देश पर एक टीम ने उनकी पूरी कुंडली को खंगाल डाला। तब जाकर उनके भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त होने के सबूत मिले। तीनों ठिकानों पर चल रही SVU की कार्रवाई अगले कई घंटे तक जारी रहेगी। इसके बाद ही बड़ा अपडेट सामने आएगा। पटना में छापेमारी के दौरान फ्लैट से बड़े पैमाने पर कैश मिला है। जिसकी काउंटिंग की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.