BIHARBreaking News

16 दिनों में 129 लोगों को कोरोना ने जकड़ा

बिहार में कोरोना का खेल आंख मिचौली वाला चल रहा है। किसी दिन उतार तो किसी दिन चढ़ाव की स्थिति बन रही है। 24 घंटे में पटना में एक स्कूली छात्र सहित 2 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि राज्य में कुल 5 नए संक्रमित मिले हैं। दिसंबर में लगातार संक्रमण का आंकड़ा बढ़ा है। अब तक 14 दिनों में कोरोना के 129 नए मामले मिले हैं, जो चौंकाने वाला है।

पटना के कंकड़बाग में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक स्कूली छात्र के साथ एक महिला शामिल हैं। जबकि, राज्य के अन्य जिलों में 3 पॉजिटिव मिले हैं। इसमें गया में एक, मुंगेर में एक और रोहतास में एक पॉजिटिव मिला है। संक्रमण के नए मामले आने से जांच बढ़ा दी गई है और मास्क व सोशल डिस्टेंस को लेकर सख्ती भी बढ़ाई जा रही है।

देखिए कैसे बढ़ रहा है कोरोना का खतरा

1 दिसंबर 2

2 दिसंबर 5

3 दिसंबर 0

4 दिसंबर 1

5 दिसंबर 6

6 दिसंबर 7

7 दिसंबर 7

8 दिसंबर 9

9 दिसंबर 17

10 दिसंबर 12

11 दिसंबर 8

12 दिसंबर 23

13 दिसंबर 6

14 दिसंबर 16

15 दिसंबर 5

16 दिसंबर 5

बिहार में ऐसे बढ़ रहा है मामला

बिहार में एक दिसंबर को दो नए मामले आए थे। जबकि, 2 दिसंबर को यह संख्या 5 हो गई थी। वहीं, 3 दिसंबर को एक भी मामला नहीं आने से काफी राहत थी, लेकिन 4 दिसंबर को एक मामला आ गया। 5 दिसंबर को फिर 6 नए मामलों ने नींद उड़ा दी। इसके बाद मामला बढ़ता गया। 6 दिसंबर को 7 नए मामले और 7 दिसंबर को 7 तथा 8 दिसंबर को 9 मामले आ गए। 9 दिसंबर को तो 17 मामले आ गए और 10 को आंकड़ा 12 पर थमा, लेकिन 11 दिसंबर को 8 के बाद 12 को अचानक से नए संक्रमण का आंकड़ा 23 पहुंच गया। 13 दिसंबर को 6 और 14 दिसंबर को 16 नए मामले आए जबकि 15 दिसंबर और 16 दिसंबर को 5-5 नए मामले थोड़ी राहत देने वाले रहे।

बिहार में 83 एक्टिव मामले

बिहार में बीते 24 घंटे में 1,60,379 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। अब तक कुल 7,26,351 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिनमें 7,14,174 लोग ठीक हुए हैं और 12,093 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कोरोना के 83 एक्टिव मामले हैं। संक्रमण की रफ्तार रोकने को लेकर प्रशासन की तैयारी चल रही है। अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रखा जा रहा है कि कभी भी आपात स्थिति में व्यवस्था की जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.