BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : नई-दिल्ली-दरभंगा सम्पर्क क्रांति 6 घंटे लेट

नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति अपने समय से करीब साढ़े छह घंटे की देरी से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची। इस दौरान ट्रेन के कई बोगियों में गंदगी का जमावड़ा लगा था। जनरल बोगी के टॉयलेट में पानी खत्म हो चुका था। इसको लेकर यात्रियों ने नाराजगी भी जताई। वहीं, ट्रेन लेट होने से कई यात्री नाराज रहे।

नई दिल्ली से मुजफ्फरपुर सफर कर रहे मुरारी शर्मा ने बताया कि नई दिल्ली से ट्रेन समय पर खुली थी। इसके बाद करीब ढाई बजे के आसपास अलीगढ़ पहुंची। वहां ट्रैक में कुछ तकनीकी खराबी होने की बात कर्मचारियों द्वारा बताई गई। अलीगढ़ में ही करीब साढ़े 5 घंटे ट्रेन रुकी रही। इसके बाद अहेरिया समाज द्वारा हाथरस में रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमाने से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया था। देर शाम 7:40 बजे ट्रैक क्लियर होने के बाद परिचालन शुरु हुई थी।

फिर, रात करीब साढ़े 7 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इधर, सुशील, मुकेश समेत अन्य यात्रियों ने कहा कि जनरल डब्बे में पानी खत्म हो गया था। जिसके कारण परेशानी हुई। वहीं, ट्रेन में गंदगी भड़ी पड़ी थी। टॉयलेट से बदबू भी आ रही थी। इसको लेकर यात्री थोड़े नाराज भी हुए।

बता दें कि उत्तर रेलवे ने 02564 नई दिल्ली सहरसा स्पेशल को पलवल-आगरा-टूंडला होते हुए कानपुर के लिए रवाना किया। यह ट्रेन अपने समय से करीब 5 घंटे की अधिक की देरी से चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.