MUZAFFARPUR : कार्यकर्ताओं को नए-नए बौद्धिक विचारों एवं वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के अनुकूल ढालने के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण वर्ग चलाया जाता है। इसी के तहत जिला प्रशिक्षण वर्ग 17 से 19 दिसंबर तक रानी सती मंदिर, सिकंदरपुर में निर्धारित है। प्रशिक्षण की पूरी तैयारी को लेकर कमेटियों का गठन किया गया। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने मंगलवार को होटल पार्क में प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर संपन्न बैठक में कहीं।
प्रशिक्षण को लेकर बनाई गई कमेटियों में कार्यक्रम स्थल प्रभारी आलोक राजा एवं संचित शाही,आवास प्रभारी नंद किशोर पासवान एवं मनोज नेता, स्वच्छता प्रभारी सुरेश चौधरी एवं हरीकिशोर बैठा, साज सज्जा प्रभारी संतोष साहेब एवं चंदन साहू, भोजन प्रभारी ओम प्रकाश कुमार एवं विजय पांडे, पंजीयन प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं सिद्धार्थ सूरी, साउंड एंड लाइट प्रभारी विकास गुप्ता एवं राकेश पटेल, अतिथि स्वागत रवि रंजन शुक्ला एवं रीता पराशर, मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ कुमार एवं सम्राट कुमार, सुरक्षा प्रभारी अमित राठौर एवं राजा सिंह, स्वास्थ्य प्रभारी डॉ दुर्गाशंकर एवं डॉ जितेंद्र, एवं वाहन प्रभारी अमरेश विपुल एवं राजा साहब को बनाया गया। इसके साथ 10 सदस्यी आमंत्रण विभाग बनाया गया।


बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सह प्रशिक्षण प्रभारी सचिन कुमार, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, निर्मला साहू, सुनीता सहनी, जिला मंत्री संजीव झा, कृष्ण बल्लभ यादव, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, आलोक राजा, संचित शाही, मिडिया प्रभारी सम्राट कुमार, धनंजय झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नचिकेता पांडे, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश पाण्डेय, फेंकूराम, भगवान लाल महतो, मोo शाहिद, अभिषेक सौरभ, रविरंजन “टिंकू “शुक्ला, ओम प्रकाश तिवारी, नंद किशोर पासवान, विजय पाण्डेय आदि उपस्थित थे।





Comment here