BIHARBreaking NewsSTATE

श’राबी ने नशे में मचाया उ’त्पात, कहा- मामा के रहते कोई क्या बि’गाड़ लेगा मेरा? अब ढूंढ रही पुलिस…

कटिहार में नशे में धुत एक शराबी युवक ने हंगामा किया। शादी नहीं होने से नाराज युवक ने श’राब के न’शे में जमकर बवाल काटा। श’राबी युवक का किसी ने वीडियो बना लिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। शराबी युवक ने लोगों से कहा- “लोग कहते हैं पियक्कड़ से कोई शादी नहीं करता। मुझे बताइए पियक्कड़ जैसा साफ दिल का भी कोई होता है क्या। वो कहता है कि कोई आए मेरी जिंदगी में तब पता चलेगा क्या होता है।” वहीं शराब पीने से पुलिस से डर नहीं लगता? इस सवाल पर उसने कहा कि डिप्टी CM मेरे मामा है। पकड़े जाने का कोई भय नहीं।

वहीं नशे में धुत युवक ने नीतीश के शराबबंदी की सराहना भी की। कहा कि नीतीश कुमार ने शराबबंदी करके अच्छा काम किया है। लेकिन फिर भी खुलेआम बिक्री हो रही है। होम डिलीवरी की व्यवस्था है। कहा कि शराब बिकने वाली जगह पर शराब लेने और पीने लोग पहुंच जाते हैं।

नशेड़ी कहता है डिप्टी CM हैं मेरे मामा तो डर कैसा
हंगामा कर रहे युवक की पहचान ने अपना नाम मंटू कुमार महतो बताया। जो कटिहार के गौशाला चौक पर रोज मजदूरी करता है। उसने कहा कि रोज 300 से 400 रुपए कमा लेता है। जिसमें लगभग सारे पैसे के वो शराब ही पी जाता है। उसने वीडियो बना रहे शख्स ने जब उससे हंगामा करने का कारण पूछा तो उसने कहा कि शादी नहीं हो रहा इसलिए बस पीते हैं।

शराबबंदी की पोल खोल रहे युवक ने कहा कटिहार में शराब के होम डिलीवरी की है व्यवस्था। और उसे किसी पुलिस वाले और जेल जाने का डर नहीं। खुद को उसने डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद का भांजा बताया। और कहा कि उसे पुलिस का डर नहीं। वीडियो अब जिले में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होते हैं पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई। पुलिस शराबी युवक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.