मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी के रहने वाले दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट सीतामढ़ी से भेजी गई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों की तलाश शुरू की तो पता लगा कि ये तो ट्रेसलेस हैं। इनदोनों के मोबाइल नम्बर भी बंद हैं। इससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इससे विभाग की चिंता बढ़ गयी है। अब इनके घर पर जाकर खोजबीन करने की कवायद की जा रही है। बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी में मुजफ्फरपुर के हथौड़ी के दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
मुजफ्फरपुर के नोडल पदाधिकारी डॉ. सीके दास ने सीतामढ़ी में जिले के दो लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों की जांच सीतामढ़ी में हुई थी। वहां से रिपोर्ट आई है। दोनों ट्रेसलेस हो गए हैं। इनके मोबाइल भी स्विच ऑफ हैं। सोमवार को फिर से इनके बारे में पता किया जाएगा।


बता दें कि वर्तमान में उत्तर बिहार में कोरोना के सात एक्टिव केस हैं। इसमें मुजफ्फरपुर में दो, सीतामढ़ी में तीन और पश्चिम चंपारण व दरभंगा में एक-एक संक्रमित हैं। वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर भी विभाग अलर्ट मोड पर है। इन दोनों मरीजों के रिपोर्ट से ओमिक्रोन वेरिएंट का भी पता लगाने की कवायद की जा रही है। हालांकि अबतक जिले में एक ओमिक्रोन वेरिएंट वाला मरीज नहीं मिला है। लेकिन, इससे निपटने की तैयारी अभी से पूरी की जा रही है।

बता दें कि सदर अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट से उत्पादन शुरू हो गया है। जबकि SKMCH में भी ऑक्सीजन प्लांट का काम पूरा हो चुका है। शीघ्र ही यहां भी उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अभी से कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड तौर वार्ड तैयार किये जा रहे हैं।




Leave a Reply