BIHARBreaking NewsSTATE

अ’लर्ट हो जाएं… बिहार में बढ़ रहा कोरोना, हर घंटे मिल रहे कोरोना के एक संक्रमित

बिहार में कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में हर घंटे एक कोरोना संक्रमित मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 23 नए संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। खतरा पटना में सबसे अधिक बढ़ गया है। राजधानी में कई ऐसे इलाके हैं, जहां संक्रमण को लेकर अलर्ट नहीं रहे तो संक्रमित हो सकते हैं। इसमें शहर की एजी कॉलोनी प्रमुख है। जहां सबसे अधिक एक्टिव मामले हैं। बिहार में एक दिन में 23 मामले आने के बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या 81 हो गई है।

जानिए, राज्य में कहा कितने पॉजिटिव

23 नए मामलों में पटना में सबसे अधिक 13 नए मामले आए हैं। जबकि, बेगूसराय में दो नए मामले हैं। दरभंगा में एक नया मामला आया है। मुजफ्फरपुर में भी दो नए मामले आए हैं। पटना के बाद सीतामढ़ी में सबसे अधिक 3 नए मामले आए हैं। सुपौल में एक नया मामला आया है। जबकि, बाहर से आने वाला एक युवक संक्रमित पाया गया है।

12 दिन में 97 नए मामले ने उड़ाई नींद

दिसंबर के 12 दिन में 97 नए संक्रमितों ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। ओमिक्रॉन के खतरे के बीच तेजी से बढ़ रहे मामलों से हड़कंप मच गया है। पटना में एक्टिव मामले तेजी से बढ़ गए हैं। अब बिहार में 81 एक्टिव मामले हो गए हैं। रविवार को 2,00,022 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। संक्रमण का मामला बढ़ने से जांच भी बढ़ा दी गई है। रिकवरी रेट भी संक्रमण बढ़ने के कारण घट रही है। अब बिहार में रिकवरी रेट 98.32 प्रतिशत हो गई है।

मौत नहीं हो रही यही बड़ी राहत

बिहार में मौत का आंकड़ा स्थिर है। यह एक बड़ी राहत है। अब तक बिहार में 7,26,319 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसमें 7,14,147 लोगों ने कोरोना को मात दी है। कोरोना संक्रमण से जिंदगी हारने वालों की संख्या 12,090 पर स्थिर है। संक्रमण का खतरा इसलिए भी अधिक है, क्योंकि राज्य में 81 एक्टिव मामले हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.