BIHARBreaking NewsSTATE

PM मोदी ने गंगा में लगाई डुबकी, कलश में जल भर पैदल चले काशी विश्‍वनाथ धाम की ओर

पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। वे आज दोपहर काशी-विश्‍वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। वाराणसी पहुंचते ही पीएम मोदी सबसे पहले काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे। पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी के शेड्यूल में थोड़ा परिवर्तन किया गया है। वह पहले 12 बजे काल भैरव मंदिर जाने वाले थे लेकिन बाद में पहले काल भैरव मंदिर जाने का कार्यक्रम बना। माना जाता है कि काशी के कोतवाल की इजाजत लेकर कोई भी शुभ काम करना चाहिए। इससे उस काम में कोई भी विघ्‍न-बाधा नहीं पहुंचती। काल भैरव मंदिर से पीएम मोदी गंगा मार्ग से होते हुए क्रूज से ललिताघाट पहुंचे। वहां गेरुआ वस्‍त्र में उन्‍होंने गंगा में डुबकी लगाई। गंंगा जल लेकर वे पैैदल ही विश्‍वनाथ धाम की ओर चले। 

लाइव अपडेट्स-

-ललिताघाट से गंगा जल भर कर वे पैदल विश्‍वनाथ धाम की ओर जा रहे हैं। इस दौरान पीएम रास्‍ते में पड़ रहे मंदिरों का अवलोकन करते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं।

-पीएम मोदी ललिताघाट से गंगा जल लेकर काशी विश्‍वनाथ धाम की ओर पैदल जा रहे हैं। 

-पीएम मोदी खिलड़िया घाट पहुंचेे हैं। यहां से क्रूज पर सवार होकर ललिताघाट के लिण्‍ रवाना हो रहे हैं। वहां से गंगा जल लेकर पैदल काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे।

-काल भैरव मंदिर से बाहर निकलने पर गुजराती समाज के लोगों ने अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने गाड़ी रुकवाई और गुजराती समाज की ओर से उनको पगड़ी पहनाई गई। इत्र लगाया गया और गोपाल मंदिर का प्रसाद भी दिया गया। मोहन भाई सोनावले ने पीएम को पगड़ी पहनाई।

पीएम मोदी ने काल भैरव मंदिर पहुंचकर वहां पूजा अर्चना की। इसके बाद वह क्रूज से होते हुए बाबा विश्‍वनाथ के दरबार तक पहुंचेंगे।

-पीएम मोदी वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुचे हैं। वहां सीएम योगी और राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनकी अगवानी की। 

-पीएम मोदी की अगवानी के लिए सीएम योगी बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।

-विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद पीएम मोदी बरेका गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। शाम को वे रो-रो बोट से गंगा आरती में शामिल होंगे। साढ़े पांच बजे सभी नेता गंगा आरती में शामिल होंगे। आरती के बाद प्रधानमंत्री वापस बरेका जाएंगे। 

-काशी विश्‍वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद पीएम मोदी संतों को 40 मिनट संबोधित करेंगे। फिर धाम का अवलोकन करेंगे। दूसरे फ्लोर पर नाश्ता करेंगे। इसके बाद वह 120 मजदूरों के साथ फोटो खिंचवाएंगे।  शाम चार बजे जलमार्ग से रविदास घाट रवाना होंगे

-काल भैरव मंदिर में पीएम मोदी पूजन आरती करेंगे। यहां से प्रधानमंत्री मछोदरी, गायघाट होते हुए राजघाट जाएंगे। वहां अलकनंदा क्रूज से दोपहर 1.15 बजे ललिता घाट पहुंचेंगे।  दोपहर 1.32 बजे गर्भगृह में पूजन करेंगे। दोपहर 1.50 बजे विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे।

-पीएम मोदी सड़क मार्ग से लहुराबीर, मैदागिन होते हुए कालभैरव मंदिर जाएंगे।

-एयरपोर्ट से सेना के हेलीकाप्टर से सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान पर बने हेलीपैड पर उतरेंगे।

-सीएम योगी और राज्यपाल आनन्दी बेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी करेंगे। 

-पीएम सुबह 11 बजे विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.