BIHARBreaking NewsSTATE

DM, SSP और उप विकास आयुक्त द्वारा औराई प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर चल रहे मतदान कार्य का लिया गया जायजा

समाहरणालय मुजफ्फरपुर।

69.87 प्रतिशत मतदान के साथ औराई में महिला मतदाता मतदान में काफी आगे रही।

औराई में कुल 68.43% मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

जिलाधिकारी ,वरीय पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त द्वारा औराई प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर चल रहे मतदान कार्य का लिया गया जायजा।

पंचायत आम निर्वाचन दसवें चरण के तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान सम्पन्न हुआ। पूरे दिन नियंत्रण कक्ष से पल-पल की गतिविधियों की जानकारी ली जाती रही।जिलाधिकारी प्रणव कुमार, पुलिस अधीक्षक जयंत कांत एवं उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी सुदूर मतदान केंद्रों पर पहुँचकर मतदान कार्य का जायजा लेते रहे। निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

अपराह्न 5 बजे तक औराई में 68.43 %
मतदान हुआ। महिला मतदाताओ में भारी उत्साह देखने को मिला।कुल 69.87 प्रतिशत महिला मतदाताओ ने मतदान किया है, वही 67.13%पुरूष मतदाताओं ने मतदान किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.