Breaking NewsNational

BREAKING: नहीं रहे CDS बिपिन रावत, विमान हा’दसे में शहीद हुए देश के सबसे बड़े सैन्य अधिकारी

नई दिल्ली. तमिलनाडु के कुन्नूर के पास भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर हादसे (Tamil nadu Army Helicopter Crash) में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत (GN Bipin Rawat Helicopter crash) शहीद हो गए हैं. भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर सीडीएस जनरल बिपिन रावत की शहादत की पुष्टि की है. सीडीएस रावत की पत्नी मधुलिका रावत भी हेलिकॉप्टर में सवार थीं.

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट किया, ‘अफसोस के साथ अब यह पता चला है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घ’टना में जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत और उसमें सवार 11 अन्य लोग शहीद हो गए हैं.’ घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) समेत तमाम नेताओं ने भी दुः’ख जताया है.

बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से लो-विजिबिलिटी के कारण हा’दसा हुआ. न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से कहा कि तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शामिल 14 में से 13 कर्मियों की मौत की पुष्टि हो गई है. सूत्रों का कहना है कि सभी शवों का डीएनए टेस्ट किया जाएगा ताकि उनकी पहचान की जा सके.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज कॉलेज (डीएससी) जा रहे थे तभी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Army Helicopter Crash) हो गया. वायुसेना की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.