BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में सब्जी से भरा ट्रक गड्ढे में पल’टा

मुजफ्फरपुर में बुधवार की सुबह एक ट्रक हाईवे किनारे 10 फिट नीचे पानी भरे एक गड्ढे में जा पलटी। ट्रक में लदा आलू, पियाज व टमाटर पानी में गिर गया। वहीं ट्रक चालक और उपचालक ने कू’दकर अपनी जान बचाई। हाद’से में दोनों घा’यल हो गए। वहीं घ’टनास्थल पर जुटे लोग घायलों की मदद करने की बजाए आलू-प्याज लू’टने में जुट गए।

घटना जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास की है। घायलों की पहचान चालक रोहित व उपचालक मोहित के रूप में हुई। दोनों यूपी के कानपुर के रहने वाले हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों की मदद करने के बदले सब्जी लूटने लगे। जिससे जितना बन पड़ा उतना लोगों ने समेट लिया। वहीं घायल चालक औ उपचालक दोनों खुद ही स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे।

घट’ना की सूचना पर मनियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। ट्रक को निकालने की कवायद शुरू कर दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया, ट्रक यूपी के कानपुर से आ रही थी। उसमें आलू, पियाज व टमाटर लदा था। इसे मुजफ्फरपुर के नारायणपुर में उतारना था। इसी क्रम में मनियारी टोल प्लाजा के समीप एक अनियंत्रित पिकअप को बचाने के चक्कर मे ट्रक हाइवे किनारे 10 फिट नीचे पानी भरे गड्ढे में जा पलटी। ट्रक यूपी नंबर का है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.