BIHARBreaking NewsSTATE

लालू परिवार में आएगी क्रिश्चियन दुल्हन

लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी पक्की हो गई है। कल वह दिल्ली में सगाई करेंगे। यह कार्यक्रम दिल्ली में होगा और इसमें परिवार और पार्टी के चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। तेजस्वी यादव की शादी लालू के पुराने साथी शरद यादव की पोती सिमरन से हो रही है। सिमरन ने दो साल पहले ईसाई धर्म स्वीकार किया था।

लालू प्रसाद लगातार अस्वस्थ चल रहे हैं। वे चाहते हैं कि तेजस्वी के हाथ जल्द से जल्द पीले हों। लालू परिवार के ज्यादातर सदस्य दिल्ली में हैं। परिवार खरमास शुरू होने से पहले सगाई करना चाहता था। खरमास 15 दिसंबर से शुरू होगा और 14 जनवरी तक चलेगा। सगाई की रस्म दिल्ली में ही निभाई जाएगी।

यह शादी तेजस्वी यादव की पसंद पर हो रही है। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है। बता दें कि तेजस्वी की सगाई पर RJD से कोई भी अभी बोलने को तैयार नहीं। तेजस्वी की शादी को लालू परिवार ने गोपनीय बना रखा है।

9 भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं तेजस्वी
तेजस्वी यादव अपने 9 भाई- बहन में सबसे छोटे हैं। उनकी उम्र 32 साल हो चुकी है। बाकी सभी की शादी लालू ने कर दी है। अब तेजस्वी की ही बारी है। पहले बिहार में तारापुर और कुशेश्वर स्थानी उपचुनाव का इंतजार किया जा रहा था कि ये सीटें RJD जीतती है तो सरकार बनाने की कवायद RJD तेज करती। हालांकि, दोनों सीटें हारने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुख्यमंत्री की कुर्सी फिर दूर चली गई है, इसलिए अब लालू प्रसाद चाहते हैं कि तेजस्वी की शादी जल्द से जल्द हो जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.