बिहार की शिक्षा व्यवस्था सही करे सरकार
बिहार: लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय मे आज बिहार छात्र संघ की बैठक की गई।जिस के तहत संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान चलाया गया। सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं ने बिहार छात्र संघ की सामूहिक सदस्यता ली।
इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम सिंह, पदाधिकारी प्रदेश प्रभारी निवेश सिंह गढ़वार, जिला अध्यक्ष करण सिंह, जिला कार्य समिति अध्यक्ष आदित्य झा ,आई टी सेल अध्यक्ष मयंक राज ने युवाओं को संबोधित करते हुए बिहार छात्र संघ के कार्यशैली को सभी के बीच रखा। बिहार छात्र संघ अध्यक्ष गौतम सिंह ने कहा कि अगर बिहार को आगे बढ़ाना है, देश में सबसे ऊपर का राज्य बनाना है तो इसकी शिक्षा व्यवस्था को सही करना होगा और इसके लिए आप सभी इस संगठन से जुड़े। इसके लिए बिहार छात्र संघ आपका धन्यवाद करती है, अपना ऊर्जा बिहार के बदलाव में लगाना है और बिहार को एक शिक्षित राज्य बनाना है।
जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम सिंह ने मनोनय पत्र दिए। जिसमें महाविद्यालय अध्यक्ष गौतम कुमार को नियुक्त किया गया, उपाध्यक्ष आदित्य कुमार, रोशन कुमार, प्रभारी राहुल कुमार, मीडिया प्रभारी कुमार सत्यम सिंह, मंत्री मुकुल कुमार, निशांत कुमार, राजा कुमार को भी नियुक्त किया गया, भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष अमर कुमार पांडे को नियुक्त किया गया है। प्रखंड प्रभारी आयुष राज उपाध्यक्ष चंदन कुमार, राहुल कुमार, राजा कुमार, प्रेमनाथ कुमार, मंत्री विकास कुमार, हिमांशु कुमार, महामंत्री दीपक कुमार, सुगंध कुमार, कोषाअध्यक्ष निलेश कश्यप, आईटी सेल प्रभारी आयुष राज, मीडिया प्रभारी जगदीप कुमार, प्रखंड प्रवक्ता आयुष राज को नियुक्त किया गया।









Leave a Reply