मुजफ्फरपुर में सदर थाना की पुलिस ने शराब पार्टी करते पूर्व जिला पार्षद समेत दो को गिर’फ्तार कर लिया। इनके पास से 3 टेट्रा पैक शराब भी मिली। वहीं अन्य दो लोग फरार हो गए। थानेदार सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान मड़वन के पूर्व जिला पार्षद मो. नौशाद उर्फ गुड्डू और पताही के दिनेश के रूप में हुई। ये शराब के नशे में भी थे। पुलिस ने अपने बयान पर FIR दर्ज कर आज दोनों को जेल भेज दिया।
थानेदार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्व जिला पार्षद अपने दोस्तों के साथ शराब की पार्टी कर रहा है। इसके आलोक में दलबल के साथ छापेमारी की गई। एक झोपड़ीनुमा घर में सभी शराब पीकर हल्ला हंगामा कर रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। लेकिन, जवानों ने खदेड़ कर पूर्व जिला पार्षद समेत दो को दबोच लिया। तलाशी लेने पर शराब मिली। पूछताछ करने के दौरान शराब पीने की भी महक आ रही थी। इसी आधार पर गिरफ्तार कर लाया गया।

पुलिस पूछताछ में शराब बेचने वालों का नाम भी सामने आया है। थानेदार ने कहा कि उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नाम जाहिर करने से अभी अनुसंधान बाधित हो सकता है। गोपनीय तरीके से शराब सप्लायर का पता लगाकर पुलिस गिरफ्तारी में जुट गई।
जिले में जनप्रतिनिधियों द्वारा शराब पीना कोई नया नहीं है। हाल में औराई इलाके से भी पुलिस ने एक मुखिया प्रत्याशी को जेल भेजा था। उसके पास से शराब बरामद हुई थी। वह भी शराब पार्टी करने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते मे ही पुलिस ने उसे दबोच लिया था।




Leave a Reply