MUZAFFARPUR : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती के अवसर पर मुजफ्फरपुर भारत माता नमन स्थल स्थित उनकी प्रतिमा पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। सुरेश शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजेंद्र प्रसाद एक ऐसे व्यक्ति थे जो कि राष्ट्रपति होते हुए भी जमीन से जुड़े रहें। उनका जीवन सादा जीवन उच्च विचार को चरितार्थ करता है। श्री शर्मा ने राजेंद्र प्रसाद को याद करते हुए कहा की वह एलएस कॉलेज के प्राध्यापक हुआ करते थे और उन्हीं की याद में श्री शर्मा ने अपने निजी फंड से डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की प्रतिमा एलएस कॉलेज स्थित पार्क में लगवाई।

जब भारत का संविधान लिखा जा रहा था तो उस पीठ के अध्यक्षता भी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद कर रहे थे और उनके अध्यक्षता में एक ऐसा संविधान बना जो कि भारत कि लोकतंत्र को गौरवशाली बनाता है। नौजवानों को उनसे सीख लेनी चाहिए गरीबी के बावजूद उन्होंने अपनी शिक्षा को पूरा किया और वे एक ऐसे विद्यार्थी थे कि उनका आंसर शीट देखने वाला भी लिख गया एग्जामिनर इज बेटर दैन एग्जामिनी। मौके पर मोहन प्रसाद, रामनरेश मिश्रा ,अमित कुमार, उषा कुमारी, आशा देवी, सतीश कुमार, अमित रंजन एवं अन्य लोग उपस्थित रहे ।





Leave a Reply