MUZAFFARPUR : देश के सबसे कम उम्र के युवा बलिदानी अमर शहीद खुदीराम बोस की जयंती पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस प्रफुल्ल चाकी स्मारक स्थल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। सुरेश शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं उस युवा उम्र के शहीद को नमन करता हूं ,मेरी आंखें नम हो जाती है जब मैं सोचता हूं कि कैसे 18 साल 8 महीने और 8 दिन की उम्र में खुदीराम बोस ने हाथ में गीता लेकर सूली पर चढ़ गए और इस देश के लिए अपने प्राण को निछावर कर दिए। मैं चाहता हूं कि आज की युवा इससे प्रेरणा ले और देश को परम वैभव पर पहुंचाने का एक दृढ़ संकल्प करें।
उन्होंने कहा कि भले ही खुदीराम बोस की जन्म भूमि बंगाल रही लेकिन उनकी कर्मभूमि मुजफ्फरपुर बिहार रही और इसी धरती पर उस नौजवान क्रांतिकारी ने अपना बलिदान भी दिया। खुदीराम बोस प्रफुल्ल चाकी स्मारक का उद्घाटन बिहार के प्रथम प्रधानमंत्री श्री बाबू द्वारा 12 दिसंबर 1949 को किया गया था और श्री शर्मा ने घोषणा किया कि इसका शिलालेख एवं प्रफुल्ल चाकी जी का जीवन परिचय वह अपने निजी फंड से लगाएंगे।
मौके पर मोहन प्रसाद, रामनरेश मिश्रा, अमित कुमार, उषा देवी, आशा सिन्हा, सतीश कुमार, अमित रंजन, अमन राज, मुन्नी चौधरी,अजय ,सविता राज,चिराग पोद्दार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।







Leave a Reply