BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : इनाम जीतने का झांसा देकर खाते से 40 हजार रुपए उड़ाए

साइबर फ्रॉड ने कंपनीबाग निवासी अनुराग गुप्ता को इनाम जीतने का झांसा देकर एप डाउनलोड करा लिया। इसके बाद बैंक खाते से 40 हजार रुपए की निकासी कर ली। इस संबंध में उन्होंने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि 30 नवंबर की रात करीब 9 बजे मोबाइल पर कॉल आया। जिसने इनाम जीतने की बात कही और एप डाउनलोड करा लिया। एप में नाम, पता व एटीएम का आखिरी नंबर डालते ही खाते से 5 बार में 40 हजार रुपए की निकासी हो गई।

अश्लील बात करने के विरोध पर महिला से मा’रपी’ट
कमरा मोहल्ला इलाके में अ’श्लील बात करने का विरोध करने पर महिला को कुछ लोगों ने मा’रपी’ट कर ज’ख्मी कर दिया। उसे बचाने पहुंचे पति व बेटे के साथ भी आ’रोपितों ने मा’रपी’ट की। बेटे के सिर पर पिस्टल सटा दिया। मामले में महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें मो. जफर सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.