छपाक की रिलीज़ से पहले जेएनयू दौरे को लेकर ट्रोलिंग का शि’कार हुईं दीपिका पादुकोण एक बार फिर निशाने पर हैं। इस बार वजह बना है उनका टिकटॉक वीडियो। इस वीडियो में दीपिका कुछ ऐसा करती दिखती हैं कि लोग उन्हें असंवेदनशील कह रहे हैं। दरअसल, वीडियो में दीपिका एक टिकटॉक इंफ्लूएंसर के साथ दिख रही हैं। वीडियो में साथ मौजूद महिला से वो अपनी फ़िल्मों के तीन लुक मेकअप के ज़रिेए क्रिएट करने को कहती हैं। इनमें एक उनकी डेब्यू फ़िल्म ओम शांति ओम, दूसरा पीकू और तीसरा छपाक की मालती का है। लोगों को इसी बात पर एतराज़ है कि ए’सिड अ’टैक सर्वाइवर के लुक को ऐसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। एक यूज़र ने लिखा है- एसिड अ’टैक मेकअप??

इससे ज़्यादा नीचे गि’रने वाली बात क्या हो सकती है। आपको श’र्म आनी चाहिे दीपिका।एक अन्य यूज़र ने लिखा है- अब ए’सिड अ’टैक वाला चेहरा चैलेंज बन गया है। प्रमोशन का इससे अधिक बु’रा तरीका नहीं हो सकता। दीपिका श’र्म आनी चाहिए। एक यूज़र ने लिखा कि छपाक के लिए दीपिका का मेकअप चैलेंज के साथ दि’क्कत यह है कि उन्होंने इसे बस अपना एक लुक मान लिया और इसके पीछे के द’र्द को भूल गयीं। उन्होंने साबित कर दिया कि उनके लिए यह बस मेकअप भर था। वो उस द’र्द को बिल्कुल नहीं समझतीं, जिससे सर्वाइवर गुज़रते हैं।

मेघना गुलज़ार निर्देशित छपाक ए’सिड अ’टैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है, जिन पर 2005 में ए’सिड फैं’का गया था। अपनी इस पहली होम प्रोडक्शन फ़िल्म में दीपिका ने लक्ष्मी पर आधारित किरदार मालती प्ले किया है। फ़िल्म का विषय बेहद संवेदनशील है और इसको लेकर वो प्रमोशन के दौ’रान बातें करती रही हैं। छपाक के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी दीपिका भा’वुक हो गयी थीं और स्टेज पर ही उनकी आंखें नम हो गयी थीं। शायद इसीलिए लोगों को दीपिका की यह हरकत असंवेदनशील लग रही है। बॉक्स ऑफ़िस की बात करें तो छपाक ने अब तक लगभग 30 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। फ़िल्म को जेएनयू विज़िट के बाद काफ़ी वि’रोध का सामना करना पड़ा है।



Leave a Reply