ज्योतिषशास्त्र में मंगलवार के दिन को बेहद शुभ माना जाता है। जिसका कारण है स्वामी हनुमानजी। मंगलवार के दिन आप कुछ उपायों की मदद से न सिर्फ तरक्की पा सकते हैं बल्कि इससे आपको उत्तम स्वास्थ्य और आनंदपूर्ण जीवन भी मिलेगा। हालांकि, इन सभी चीजों के लिए आपको मंगलवार के दिन कुछ उपायों को करना चाहिए। जिसकी मदद से आपके तरक्की के अवसर भी खुलेंगे।
मंगलवार के दिन चढ़ाएं लंगोटा
हनुमानजी के लाल रंग के वस्त्र को लंगोटा कहा जाता है। अगर लंगोटा को मंगलवार के दिन भेंट करा जाए तो इससे बजरंगबली खुश होते हैं और श’त्रुओं का प्र’भाव कम हो जाता है।

ये उपाय व्यक्ति के जीवन में चल रही असफलताओं से निकलने के लिए भी काफी कारगर होता है।मान्यता है कि, मंगलवार के दिन मसूर की दाल खाने से सारे अशुभ प्रभाव जीवन से कम होते हैं। इस दिन इस दाल को दान करना भी काफी लाभकारी होता है। पर इस दिन उड़द की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि, इसका संबंध शनि से होता है जो स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालता है।
सिंदूर और लाल चंदन
अपने दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी को लाल सिंदूर का लेप लगाना चाहिए और लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए। लेकिन, इस दिन भभूत लगाने से बचना चाहिए।

इस मंत्र का करें जप
अगर आप हनुमान जी को खुश करना चाहते हैं तो, इस मंत्र का विधि-विधान से जप करें- ऊं नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा। मान्यता है कि, मंत्र का जप करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और जीवन में खुशियां आती हैं।
मस्तक का सिंदूर
मंगलवार के दिन प्रातः स्नान आदि कर राम मंदिर जाकर हनुमानजी के मस्तक का सिंदूर दाएं हाथ के अंगूठे से लेकर मां सीता के चरणों में लगाएं। मान्यता है कि, ऐसा करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैँ।



Leave a Reply