मुज़फ़्फ़रपुर । गायघाट थाना अंतर्गत बेनिबाद ओपी क्षेत्र के रमौली चौक पर एक साईकल सवार व्यक्ति को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला. मौके पर हुई मौत. मृतक व्यक्ति की पहचान रमौली गांव निवासी लाल बहादुर राय के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति हाट से सामान खरीद कर घर लौट रहा था, उसी दौरान रमौली चौक पर एक अनियंत्रित ट्रक कुचलते हुए भाग निकला. जब लोगों ने उक्त व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाया, चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया.



वंही घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुज़फ़्फ़रपुर-दरभंगा nh57 को लग्भग एक घण्टे तक रखा जाम. वंही सूचना के बाद मौके पर पहुचीं पुलिस. स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस के द्वारा लोगो को काफी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर जाम छोरवाया.

आपको बता दें कि जाम लगने से कई किलो मीटर तक गाड़ी की लंबी कतार लग गई थी.




Leave a Reply