BIHARBreaking NewsSTATE

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर 60 हजार की ठगी

समस्तीपुर जिला में बिहार पुलिस के सिपाही भर्ती मैरिट लिस्ट में नाम प्रकाशित कराने के बहाने 60 हजार रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दो अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है।

दलसिंहसराय व्यवहार न्यायालय के अनुमंडल न्यायिक उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की पूजा कुमारी (काल्पनिक नाम) ने वैभव कुमार और अभिषेक कुमार के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। दोनों आरोपी समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोंण बाजितपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ अभियोग पत्र संख्या 328/2021 दायर किया गया है।

सिविल कोर्ट में दायर मुकदमे में पीड़ित लड़की ने दोनों अभियुक्त पर आरोप लगाया है कि बिहार पुलिस सिपाही भर्ती मैरिट लिस्ट में नाम प्रकाशित करवा देने का झांसा दिया गया। दोनों आरोपी ने साजिश रचकर 60 हजार की धोखाधड़ी किया। वहीं, रुपए वापस करने से इनकार करते हुए अपशब्द भी कहे गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.