शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अचानक से पानी खत्म हो गया जिससे यात्री काफी परेशान हो गए। वहीं, कई बोगियों में बिजली नहीं थी। जिसपर यात्री नाराज हो गए। बिजली तो ठीक कर ली गई, लेकिन पानी नहीं भरा का सका। इसको लेकर यात्रियों ने नाराजगी जताई।
दरअसल, समस्तीपुर पहुंचने से पहले ही स्लीपर के कई बोगियों में पानी खत्म हो गया। जिसके कारण यात्री परेशान हो गए। वहीं, कई बोगियों में बिजली नहीं आ रही थी। जिससे यात्री परेशान रहे। किशनगंज से नई दिल्ली जा रहे।
साजिद अख्तर ने बताया कि वे स्लीपर बोगी के S1 में सफर कर रहे है। लेकिन, उनके बोगी का पानी खत्म हो गया है। इसके अलावा, चार्जिंग पॉइंट में बिजली नही है। कहा कि ना ही टॉयलेट में पानी है और ना ही बेसिन में है। शिकायत किया गया लेकिन किसी ने सुना नहीं। उन्होंने कहा कि बोगी में बिजली स्टाफ भी नहीं दिख रहा है। काफी ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचने पर शिकायत किया हूं। फिर, भी पानी नहीं भरा जा सका। लोग टॉयलेट में पानी का बोतल खरीदकर ले जाने को विवश है।








Leave a Reply