रियलमी डेज़ सेल (Realme Days Sale) की शुरुआत हो चुकी है, और ऐसे में अगर आप कोई गैजेट, होम अप्लायंस या इलेक्ट्रॉनि सामान खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. ऐसा इसलिए क्योंकि रियलमी के ऑफिशियल वेबसाइट पर रियलमी डेज़ सेल में रियलमी के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है. वैसे तो स्मार्टफोन से लेकर एसेसरीज़ पर डिस्काउंट दिया जा रहा है, लेकिन बात करें स्मार्ट टीवी पर मिलने वाले ऑफर के बारे में तो ग्राहकों को यहां से रियलमी स्मार्ट TV (32 इंच) को 1,000 रुपये के डिस्काउंट पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके बाद इस टीवी को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. जानकारी के लिए बता दें कि रियलमी डेज़ सेल का आखिरी दिन 29 नवंबर है.
आइए जानते हैं कैसे हैं इस फोन के फुल स्पेसिफेकेशंस… रियलमी का 32 इंच का Smart TV HD क्वालिटीाकी है, जबकि 43 इंच का वेरिएंट FHD के साथ आता है. Realme Smart TV में 8.7 mm का काफी पतला बेजेल दिया गया है.


साउंड के तौर पर इस टीवी में 24 वॉट आउटपुट का क्वॉड कोर स्पीकर भी मौजूद है जो कि Dolby Audio को सपोर्ट करता है. इस स्मार्ट टीवी में 1 GB रैम के साथ MediaTek प्रोसेसर और 8GB की स्टोरेज है.

मिलेगा HDR 10 कंटेंट….
रियलमी के इस स्मार्ट टीवी क्रोम बूस्ट पिक्चर इंजन टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेंगे. इसमें 7 डिस्प्ले मोड्स होंगे और 400 यूनिट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगा. खास बात है कि रियलमी के यूज़र्स इन स्मार्ट टीवी पर HDR 10 कंटेंट को भी देख सकेंगे.

रियलमी स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड टीवी सॉफ्टवेयर पर चलती है, जिसमें वॉइस और Netflix, अमेज़न प्राइम वीडियो और गूगल असिस्टेंट के लिए Hot Keys भी है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें आपको 3 HDMI, 2 USB और एक LAN, डिजिटल ऑडियो आउट और Bluetooth 5.0 मिलेगा.




Leave a Reply