BIHARBreaking NewsSTATE

बैरिया बस पड़ाव की दुकानों का होगा फिर से निर्माण, दोबारा आवंटन किया जाएगा

स्मार्ट सिटी के तरह बैरिया बस पड़ाव का पुर्ननिर्माण होगा। यहां के दुकानों को तोड़ कर स्मार्ट सिटी के मानक के अनुसार दुकानों का निर्माण होगा। इससे पूर्व बैरिया बस पड़ाव समिति द्वारा यहां के दुकानदारों के साथ बैठक कर विस्थापन एवं नवनिर्माण के बाद दोबारा आवंटन पर चर्चा की जाएगी। बस पड़ाव के सचिव सह एसडीओ पश्चिम ने दुकानदारों को नोटिस भेज कर 23 नवंबर बैठक की सूचना देते हुए उपस्थित होने को कहा है। कहा गया है कि बैठक में आवंटित दुकान का मूल दस्तावेज एवं अद्यतन किराया भुगतान की स्थिति से संबंधित कागजात के साथ आने को कहा गया है। 

एसडीओ पश्चिम ब्रजेश कुमार ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तरह बैरिया बस पड़ाव का जीर्णोद्धार किया जाएगा। यात्री सुविधा बढ़ाई जाएगी। पुराने दुकानों को तोड़ कर नए दुकान बनाए जाएंगे। जनवरी से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व दुकानदारों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य पूरा होने तक उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था को कहा जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद जिन दुकानदारों के कागजात दुरुस्त होंगे उन्हें दुकान आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी। इधर, मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के जिला प्रवक्ता कामेश्वर महतो ने दुकान आवंटन में यहां के दुकानदारों को सुविधा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दुकानदार वर्षों से यहां से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को मानवीय आधार पर उन्हें सुविधा एवं प्राथमिकता देनी चाहिए।  

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.