BIHARBreaking NewsSTATE

थाने में लड़के ने भर दी लड़की की मांग, पुलिस वाले बोले- वाह!

रिश्ते की बात तय कर बाद में शादी करने को लेकर टालमटोल करने वाले वर-वधु पक्ष की कारगुजारियों पर पुलिस ने विराम लगा दिया। तिलकामांझी पुलिस ने वर और वधु पक्ष के लोगों को मिली शिकायत पर थाने बुला न सिर्फ आपसी रजामंदी कराई बल्कि वर और वधु को थाना परिसर में ही वैवाहिक सूत्र में बधवा भी दिया।

भागलपुर की तिलकामांझी पुलिस ने ना सिर्फ पंडित को बुलवाया बल्कि शादी में लगने वाली पूजन आदि की सामग्री भी बाजार से मंगवाई। जी हां, तिलकामांझी थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में विधिसम्मत तरीके से दोनों परिवारों के बीच पारिवारिक रिश्ते में मजबूती दी गई।

लोदीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रभाकर कुमार और तिलकामांझी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला कालोनी निवासी काजल की शादी घरवालों की रजामंदी से तय हुई थी। लेकिन लगातार लड़के वालों की तरफ से शादी की तिथि आगे बढ़ाई जा रही थी। जिसको लेकर लड़की पक्ष के लोग महीनों से परेशान थे और लगातार लड़का के घर पर जाकर मान-मनुहार कर रहे थे कि जल्द से जल्द दोनों की शादी करा दी जाए। लेकिन लड़का पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं थे और लगातार शादी की तिथि बढ़ाते जा रहे थे। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने तिलकामांझी थाने में अपनी आपबीती सुनाई।

जिसके बाद थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को रविवार को थाने पर बुलाया और थाने में ही दोनों पक्षों में रजामंदी कराई गई। जिसके बाद दोनों की शादी थाना परिसर में ही पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में करा दी गई। शादी के दौरान सभी रस्मों को पंडित के समक्ष पूरा किया गया। ल पुलिस वालों ने ही शादी में लगने वाले सामानों को बाजार से मंगा कर शादी की रस्म पूरी कराई। शादी बाद वर-वधु काफी खुश नजर आए। स्वजनों के अलावा पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.