BIHARBreaking NewsSTATE

आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन बन रहा ये शुभ संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त और तुलसी पूजन का महत्व

Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा पर शिव योग रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शिव योग को शुभ व मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। शिव योग के कारण कार्तिक पूर्णिमा का महत्व कई गुना बढ़ गया है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर, शुक्रवार को मनाई जा रही है। पूर्णिमा तिथि पर दान, स्नान और पूजन का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा में या तुलसी के पास दीप जरूर जलाने चाहिए। जानिए कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी पूजन का महत्व और शुभ मुहूर्त-

कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजन का धार्मिक महत्व-

हिंदू धर्म के अनुसार कार्तिक माह विष्णु जी को बेहद प्रिय होता है। कार्तिक मास की एकादशी के दिन तुलसी का भगवान विष्णु के शालीग्राम रूप के साथ विवाह हुआ था। कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजन इसलिए भी किया जाता है क्योंकि मान्यताओं के अनुसार इसी दिन तुलसी का पृथ्वी पर आगमन हुआ था।  मान्यता है कि इस दिन घर में तुलसी के पौधे के आगे दीपक जलाने और भगवान विष्णु की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।  

पूर्णिमा तिथि और शुभ मुहूर्त-

पूर्णिमा तिथि 18 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से प्रारंभ होकर, 19 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी। पूर्णिमा तिथि के दिन स्नान का शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक है। दान करने का शुभ समय 19 नवंबर को सूर्यास्त से पहले तक है।

तुलसी पूजन के पीछे का कारण-

शास्त्रों में तलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में तुलसी होती है वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी का पौधा घर में आने वाली नेगेटिव एनर्जी को रोकने के साथ-साथ रोगों के नाश करने में भी मदद करता है। पुराणों के अनुसार जिस घर पर कोई विपत्ति आने वाली होती है उस घर से सबसे पहले लक्ष्मी यानी तुलसी चली जाती है या सूख जाती है।  
 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.