Horoscope Rashifal Tomorrow 18 November 2021 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 18 नवंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- माता का सानिध्य रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। वाहन सुख में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। अफसरों से मतभेद रहेंगे।
मिथुन राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। धन की स्थिति में सुधार होगा। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।
कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, परन्तु शिक्षा में व्यवधान आ सकते है। कार्य के प्रति रुझान बढ़ सकता है। माता से धन की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि- आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यर्थ के विवादों से बचें। लाभ के नए स्रोत विकसित होंगे।
तुला राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, परन्तु यथानुसार सफलता संदिग्ध है। कारोबार के परिश्रम असन्तोषप्रद रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन परेशान हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनइयां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग रहेगी। कार्यक्षेत्र में परेशानियां हो सकती है। धैर्य बनाकर रखें। संतान सुख में वृद्धि होगी।
धनु राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती हे। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। संगीत में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से रुका हुआ काम बनेगा
मकर राशि- मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भवन सुख का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

कुंभ राशि- घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय तो रहेगा, परन्तु जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाइयों के सहयोग से कारोबार में विस्तार के मार्ग प्रशस्त होंगे।
मीन राशि- शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।



Leave a Reply