BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार का सबसे बड़ा सब-वे, पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम की अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी को लेकर सब–वे

पटना में बिहार का सबसे बड़ा सब वे बनने वाला है। ये सब वे पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम को जोडने वाला है। सबवे कनेक्शन की कुल लंबाई 1.4 किलोमीटर होगी। इसमें एक तरह की आर्ट गैलरी होगी, जिसे दीवार पर विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों से सजाया जाएगा। जिसमें भित्ति चित्र और मधुबनी पेंटिंग शामिल हैं। CM नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना म्यूजियम का जायजा लिया, वहां चलाए जा रहे अपग्रेडेशन और एक्सटेंशन कार्यों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पटना म्युजियम के ग्राउंड प्लान, पटना म्यूजियम सब-वे लेबल प्लान के साथ पटना म्यूजियम और बिहार म्युजियम की अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी को लेकर प्रस्तावित सब–वे की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पटना म्यूजियम एवं बिहार म्यूजियम को जोड़ने वाले अंडरग्राउंड टनल (पाथ) बनाने की योजना की विस्तृत जानकारी ली और निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

पार्किंग की भी हो व्यवस्था
CM नीतीश कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोग पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम आते हैं और आगे भी आयेंगे। इसे ध्यान में रखते हुये यहां पार्किंग की समुचित व्यवस्था करें ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। पाटलिपुत्र एक ऐतिहासिक स्थल है। पुरातात्विक दृष्टिकोण से पटना म्यूजियम का यह स्थल काफी महत्वपूर्ण है। इस दृष्टिकोण से पटना म्यूजियम के एक हिस्से में खुदाई कराना आवश्यक है। ताकि पुरातात्विक अवशेषों की प्राप्ति से यहां के इतिहास के बारे में और विशेष जानकारी मिल सकेगी।

अधिकारियों को दिए निर्देश

CM नीतीश कुमार ने पटना म्यूजियम के जायजा के बाद बिहार म्यूजियम का भी निरीक्षण किया और पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम को जोड़ने वाले अंडरग्राउंड पाथ के निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। दोनों म्यूजियम के निरीक्षण लेके बाद नये प्रस्तावित बस अड्डे के निर्माण के लिए फुलवारीशरीफ के मुरादपुर, बिहटा के नेउरा और कन्हौली में स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.