BIHARBreaking NewsSTATE

शहाबुद्दीन की बेटी की शादी संपन्न, विदाई की तैयारियां जारी, तेजस्वी-पप्पू समेत तमाम नेता प्रतापपुर पहुंचे

दिवंगत बाहुबली नेता मो शहाबुद्दीन की बेटी डॉ हेरा शहाब का निकाह मोतिहारी के डॉ सैयद शादमान के साथ देर रात सीवान के प्रतापपुर में हो गया है। शादी के बाद विदाई की तैयारियां की जा रही हैं। दूल्हा-दुल्हन फिलहाल सीवान के एक बड़े होटल में ठहरे हुए हैं। नवदंपति यहां से ही मोतिहारी के लिए निकलेंगे।

देर रात शाही अंदाज में हुई इस बहुचर्चित शादी में बिहार भर से कई बड़े नेता और अन्य लोग शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, दानापुर विधायक रीतलाल यादव समेत सत्ता और विपक्ष, दोनों ओर के ही कई नेता इस निकाह के कार्यक्रम का गवाह बने। बड़ी बात यह थी कि कल ही डॉ हेरा शहाब की शादी के साथ ही उनके भाई ओसामा शहाब का वलीमा (रिसेप्शन) भी था।

निकाह की रस्म के दौरान दूल्हा शदमान।

निकाह की रस्म के दौरान दूल्हा शदमान।

शादी में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।

शादी में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।

ओसामा से मिलते जाप अध्यक्ष पप्पू यादव।

ओसामा से मिलते जाप अध्यक्ष पप्पू यादव।

शादी में शामिल होने वाले कुछ बड़े नाम ये रहे

तेजस्वी प्रसाद यादव व राजद के प्रधान महासचिव आलोक मेहता, पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दिकी सहित राजद के अधिकांश एमपी और एमएलए। इसके अतिरिक्त जदयू से भी कई एमपी और एमएलए पहुंचे थे, जिसमें जदयू नेता और बिहार की नीतीश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान प्रमुख रहे। सीवान पहुंचने वालों में दानापुर विधायक रीतलाल यादव, जाप सुप्रीमो व पूर्व सांसद पप्पू यादव, नीतीश कुमार के करीबी नेता विधान पार्षद राधाचरण सेठ, , महाराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे और राजद के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह, समस्तीपुर के राजद विधायक अख्तारुल इस्लाम शाहीन और आरा के विजेन्द्र यादव के अतिरिक्त सीवान सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी, बड़हरिया विधायक बच्चा पाण्डेय, रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव, राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा यादव, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, उमेश सिंह, शिवप्रसन्न यादव प्रमुख रहे।

प्रतापपुर में शादी समारोह में पहुंचे सदर विधायक समेत अन्य नेता।

प्रतापपुर में शादी समारोह में पहुंचे सदर विधायक समेत अन्य नेता।

बड़े बजट की फिल्म की तरह सजा था पूरा घर

शादी समारोह के इस कार्यक्रम को लेकर प्रतापपुर में शाही तैयारियां की गयी थीं। एक बड़े बजट की फिल्म सेट की तरह पूरा घर व गांव को सजाया गया था। बारातियों के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गयी थीं। मोहम्मद शहाबुद्दीन के पैतृक घर को महल की तरह सजाया गया था। शादी दावत में अतिथियों को तीस से चालीस प्रकार के व्यंजन परोसे गए। इसमें शाही बिरियानी, शाही कबाब, हैदराबादी बिरयानी, शाही पनीर, शाही तंदूरी, लखनवी टिक्का, हैदराबादी आलूबुखारा, लखनऊ का हलवा पुरी समेत अन्य प्रकार के व्यंजन शामिल रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.