BIHARBreaking NewsSTATE

जनता दरबार में CM नीतीश कुमार को आया गु’स्सा, बोले- बंद कीजिए AC, अभी AC चलाने का कोई मतलब है?

जनता दरबार में CM नीतीश कुमार ने सोमवार को ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, खाद्य आपूर्ति, पंचायती राज, परिवहन विभाग समेत अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई की। जनता दरबार के बीच CM नीतीश कुमार को कुछ आवाज सुनाई दी। फिर क्या था, उन्होंने पूछा ये आवाज किस चीज की है। CM नीतीश कुमार के चौंकने पर अधिकारी तुरंत हरकत में आए।

अधिकारियों ने कहा कि AC की आवाज है। इस पर मुख्यमंत्री भड़क गए। उन्होंने कहा कि बंद कीजिए AC, अभी AC चलाने का कोई मतलब है? सबको ठंड लग जाएगी। CM नीतीश कुमार के आदेश के बाद तुरंत AC को बंद किया गया।

वहीं, जनता दरबार में छपरा से आए एक शख्स ने CM नीतीश कुमार से कहा कि परिवहन विभाग ने निजी फिटनेस केंद्र को बंद कर दिया है। बिना फिटनेस के सड़कों पर गाड़ियां दौड़ रही है। वहीं, फिटनेस सेंटर के बंद होने से लोग बेरोजगार हो गए हैं। CM नीतीश कुमार ने फरियादी की शिकायत को सुन पूरे मामले को फिर से परिवहन विभाग के पास रेफर कर दिया। गम्भीरता से इस मामले को देखने को कहा।

अधिकारी पर एक्शन लिया जाए

गोपालगंज के युवक ने CM नीतीश कुमार से कहा कि 2013 में बिजली का मीटर लगा। बिना मीटर जांच किए, हर महीने बिजली का बिल आता रहा और हम पेमेंट करते रहे। अब अचानक 85 हजार का बिल आ गया है। जबकि, मेरे यहां एक भी पैसा बकाया नहीं।

बिजली विभाग कह रहा कि अब यूनिट पर बिजली बिल लेंगे। गलती डिपार्टमेंट की और फल हम क्यों भुगतें। यह शिकायत सुन CM नीतीश कुमार को गुस्सा आ गया। उन्होंने तुरंत ऊर्जा विभाग के सचिव को फोन लगाकर कहा कि यह कैसे हो रहा। पूरे मामले को देखिए और जिम्मेदार अफसर पर एक्शन लीजिए।

पेड़ काटकर सड़क निर्माण

वहीं, गया से आये एक फरियादी ने CM नीतीश कुमार से कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया। अब दूसरे गांव के इलाके में दूसरी जमीन, जिस पर पेड़-पौधे लगे हैं, उस पर सड़क का निर्माण कराया जा रहा। पेड़ को काट दिया गया, जब हम शिकायत करने गये तो आवेदन को भी फाड़ दिया गया।

इस पर CM नीतीश कुमार ने तुरंत मुख्य सचिव को तलब किया। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से कहा कि यह तो कमाल की शिकायत है। इस मामले को देखिए और कार्रवाई करिए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.