Breaking NewsCRIMEMUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर : बाइक सवार पांच अ’पराधियों ने व्यवसायी से पि’स्टल के बल पर 35 हजार लूटें

मोतीपुर ( मुज़फ़्फ़रपुर ): कथैया थाना क्षेत्र के परोहा गाँव के समीप तीन अपाचे बाइक पर सवार पांच अप’राधियों ने व्यवसायी दिलीप गुप्ता से पि’स्टल के बल पर 35 हजार रुपया नगदी लू’ट लिया। घट’ना तब हुई जब दिलीप कुमार गुप्ता हरदी बाजार स्थित अपने परचून दुकान से वापस अपने घर परोहां लौट रहे थे। घ’टना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी पश्चिम दिशा की ओर भा’ग निकले। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कथैया पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस बाबत पीड़ित ने कथैया थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। हलांकि थानाध्यक्ष ने ऐसे किसी भी शिकायत के मिलने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि आपसी रंजिश में मारपीट के घटना की सूचना मिली थी। पीड़ित दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि उसका हरदी चौक पर परचून का दुकान है। रात तकरीबन शादी सात बजे वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह चिलम चौक से आगे बढ़ा की दो बाइक पर सवार तीन लोग बाइक से रास्ता घेर कर बैठे थे। जब उन्होंने बाइक हटाने को कहा तो तीनों मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने बताया कि ठीक उसी वक्त एक अन्य अपाचे बाइक पर सवार दो लोग आए और पीठ में पिस्टल सटा दी। 35 हजार रुपये लूट लिया और पश्चिम दिशा की ओर भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित व्यवसायी चिलम चौक वापस लौटा। फिर परिजनों और थाने को सूचना दी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.