BIHARBreaking NewsSTATE

सीतामढ़ी में EVM खराब होने पर हं’गामा, मुजफ्फरपुर में पोलिंग एजेंट बना प्रत्याशी हिरा’सत में

बिहार पंचायत चुनाव में सातवें चरण की सीटों पर मतदान जारी है। चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच आज 37 जिलों के 63 प्रखंडों के 903 पंचायतों में वोटिंग हो रही है। इधर, सीतामढ़ी के सुरसंड प्रखंड बूथ संख्या 199 पर EVM खराब हो गया। प्रत्याशियों द्वारा हंगामा किया गया। वहीं, 2 बजे तक 31.91% मतदान हुआ है। 31.13% पुरुषों ने और वहीं, 32.77% महिलाओं ने अब तक वोटिंग की है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक सातवें चरण के 3389 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। इस बार 1 लाख 8 हजार 61 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में कुल 72 लाख 85 हजार 589 मतदाता मतदान कर रहे हैं। इसमें 34 लाख 50 हजार 436 महिला मतदाता जबकि 38 लाख 34 हजार 881 पुरूष मतदाता हैं। 8232 भवनों में कुल 12,822 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सातवें चरण में कुल पदों की संख्या 27,730 है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद की संख्या 12,272 है, ग्राम पंचायत मुखिया के 904 पद, पंचायत समिति सदस्य के लिए 1245, जिला परिषद सदस्य के 135 पद, ग्राम कचहरी सरपंच के 904 पद और ग्राम कचहरी पंच के 12,272 पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इधर, मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड के टेंगराहां बूथ संख्या 357 से पुलिस ने एक प्रत्याशी को हिरासत में लिया है। उस पर आरोप है कि वह खुद का ही पोलिंग एजेंट बनकर बैठा हुआ था। इसकी भनक दूसरे प्रत्याशियों को लगी। बूथ पर बैठने के साथ वह वोटरों को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए रिझाने के प्रयास भी कर रहा था।

वैशाली के भगवानपुर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 133 पर मतदान कर जाते हुए बृद्ध पति राज कुमार सिंह पत्नी शिवरानी सिन्हा।

वैशाली के भगवानपुर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 133 पर मतदान कर जाते हुए बृद्ध पति राज कुमार सिंह पत्नी शिवरानी सिन्हा।

आज यहां हो रहा है मतदान

  • पटना के फुलवारीशरीफ, दनियावां और पटना सदर प्रखंड की 28 पंचायतों में
  • बक्सर के चक्की और चौगाई प्रखंड की 9 पंचायतों में
  • रोहतास के शिवसागर और चेनारी प्रखंड की 26 पंचायतों में
  • नालंदा के चण्डी और नूरसराय प्रखंड की 30 पंचायतों में
  • कैमूर के भगवानपुर और रामपुर प्रखंड की 18 पंचायतों में
  • भोजपुर (आरा) के अगिऑव और संदेश प्रखंड की 26 पंचायतों में
  • गया के बोधगया, टनकुप्पा और डोभी प्रखंड की 36 पंचायतों में
  • नवादा के वारिसलीगंज और काशीचक प्रखंड की 23 पंचायतों में
  • औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड की 19 पंचायतों में
  • जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड की 22 पंचायतों में
  • सारण के रिविलगंज, जलालपुर और नगरा प्रखंड की 34 पंचायतों में
  • सिवान के गोरेयाकोठी और बसंतपुर प्रखंड की 30 पंचायतों में
  • गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड की 31 पंचायतों में
  • वैशाली के भगवानपुर और गौरोल प्रखंड की 33 पंचायतों में
  • मुजफ्फरपुर के कॉटी और मीणापुर प्रखंड की 60 पंचायतों में
  • पूर्वी चंपारण ( मोतीहारी ) के छौड़ादानो, संग्रामपुर और मेहसी प्रखंड की 42 पंचायतों में
  • बेतिया ( पश्चिम चम्पारण ) के सिकटा और मैनाटॉड़ प्रखंड की 32 पंचायतों में
  • सीतामढ़ी के सुरसण्ड, परसौनी और बैरगनिया प्रखंड की 30 पंचायतों में
  • शिवहर के शिवहर प्रखंड की 10 पंचायतों में चुनाव
  • दरभंगा के केवटी और जाले प्रखंड की 47 पंचायतों में
  • मधुबनी के हरलाखी और मधवापुर प्रखंड की 30 पंचायतों में
  • समस्तीपुर के सरायरंजन और मोरवा प्रखंड की 35 पंचायतों में
  • सुपौल के त्रिवेणीगंज प्रखंड की 23 पंचायतों में
  • सहरसा के बनमा ईटहरी प्रखंड की 7 पंचायतों में
  • मधेपुरा के बिहारीगंज प्रखंड की 10 पंचायतों में
  • किशनगंज के बहादुरगंज प्रखंड की 20 पंचायतों में
  • पूर्णिया के कसबा एवं जलालगढ़ प्रखंड की 22 पंचायतों में
  • कटिहार के अमदाबाद और मनिहारी प्रखंड की 25 पंचायतों में
  • अररिया के फारबिसगंज प्रखंड की 31 पंचायतों में
  • लखीसराय के सूर्यगढ़ा प्रखंड की 11 पंचायतों में
  • शेखपुरा के चेवाडा प्रखंड की 6 पंचायतों में
  • बेगूसराय के बेगूसराय प्रखंड की 25 पंचायतों में
  • खगड़िया की 12 पंचायतों में
  • मुंगेर के जमालपुर प्रखंड की 10 पंचायतों में
  • जमुई के झाझा प्रखंड की 20 पंचायतों में
  • भागलपुर के गोराडीह प्रखंड की 15 पंचायतों में
  • नवगछिया (पुलिस जिला) के रंगराचौक प्रखंड की 10 पंचायतों में
  • बांका के शंभूगंज प्रखंड की 19 पंचायतों में

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.