मुजफ्फरपुर जिले में प्रतिबंध के बावजूद लगातार आर्केस्ट्रा का आयोजन और बार बालाओं के ठुमके लग रहे हैं। अभी मनियारी में आर्केस्ट्रा के दौरान हुई मारपीट और शराब पार्टी की गुत्थी भी नहीं सुलझी थी कि सोमवार को एक और मामला सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से एक तस्वीर वायरल हो रही है।
वायरल तस्वीर जिले के साहेबगंज का है। इसमें एक बार बाला आर्केस्ट्रा में जमकर ठुमके लगा रही है। उसके चारों तरफ काफी लोगों की भीड़ जुटी हुई है। इस भीड़ में बिल्कुल स्टेज से सटे हुए एक युवक बैठा हुआ है। उसके हाथ मे पिस्टल है। वह गाना और डांस पर खुश होकर पिस्टल को लहरा रहा है।

जांच के बाद कार्रवाई होगी
वायरल तस्वीर का मामला पुलिस तक पहुंचा। लेकिन, साहेबगंज थानेदार अनूप कुमार ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि तस्वीर या वीडियो से ये नहीं पता लग रहा है कि ये किस क्षेत्र का है। वहीं, सरैया SDPO राजेश शर्मा ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी। सत्यापन होने पर कार्रवाई करेंगे।
3 नवम्बर को साहेबगंज में चुनाव था। 13 को इसका परिणाम सामने आया था। रविवार को एक युवक ने अपनी मां की जीत के जश्न में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया था। इसी दौरान एक युवक खूब पिस्टल लहराकर बार बाला के ठुमके का आनन्द उठाता हुआ देखा गया। जिसका किसी ने तस्वीर अपने मोबाइल से खींच लिया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।



Comment here