मोतिहारी से शहाबुद्दीन की बेटी हेरा शहाब की बारात दोपहर दो बजे दूल्हे शादमान के घर रानी कोठी से बारात निकली। जहां दूल्हे राजा शदमान घोड़े पर सवार होकर निकले। उनके साथ उनके परिजन सहित संबंधी पैदल निकले। साथ में उनके आगे हाथी व घोड़ों का झुंड निकला। वहीं बस, विभिन्न तरह के चार पहिया वाहन व अन्य कई तरह के वाहन साथ-साथ निकले। बारात में 12 हाथी, 36 घोड़े और जिले के बेहतरीन बैंड शामिल हैं।


बारात में शामिल हाथी।
मोतिहारी के चर्चित किसान सैयद इफ्तेखार हुसैन के बेटे शदमान की बारात में सर्वोदय बैंड शामिल है। इसमें बड़ी संख्या में गाड़ियों के काफिले के साथ हाथी, घोड़े व ऊंट शामिल हैं। बैंड बाजे में 40 सदस्य शामिल हैं, जो अपने-अपने परिधान पहनकर निकले।

बारात में जाने के लिए तैयार घोड़ा।
पशु- पक्षी व हाथी के शौकीन हैं दूल्हे के परिवार वाले
दूल्हे शादमान के परिजन पशु-पक्षी व हाथी के शौकीन हैं। इसलिए उन्होंने खुद हाथी पाल रखा है। इनके अलावा इनके घर घोड़ा व अन्य कई प्रकार के पशु-पक्षी भी हैं।

सर्वोदय बैंड।
निकाह के लिए जा रही कई तरह की सामग्री
बारात काफी भव्य तरीके से सजाई गई है। साथ ही बारात के साथ निकाह के लिए काफी मात्रा में सामग्री भी भेजी जा रही है। दूल्हे के पिता सैयद इफ्तेखार हुसैन बारात की सभी तैयारियों का जायजा लेने में जुटे हैं तथा एक-एक सामान की तैयारी पर नजर बनाए हुए हैं। बारात की पूरी तैयारी शाही तरीके से की गई है। दूल्हे की गाड़ी को सजाया गया है। साथ ही बाराती जानेवाले लोगों में भी उत्सुकता है।

बारात के साथ जाने के लिए तैयार सामग्री।
कल सीवान से वापस लौटेगी बारात
कल बारात सीवान से वापस लोट जाएगी। इसके बाद यहां 18 नवंबर को दूल्हन के स्वागत में भव्य पार्टी आयोजित की जाएगी। इसके लिए पहले से हीं रानी कोठी में भव्य पंडाल बनकर तैयार है।



Comment here