आंगनबाड़ी केंद्राें में बच्चाें काे अब सप्ताह में एक दिन सिर्फ शनिवार काे ही खिचड़ी मिलेगी। बाकी के 6 दिन हलवा, चावल, पुलाव व लड्डू दिए जाएंगे। साथ ही पूर्व की तरह स्नैक्स के रूप में प्रतिदिन चूड़ा-गुड़ और शुक्रवार काे दूध दिया जाना है। बता दें कि आंगनबाड़ी केंद्र 21 महीने बाद 15 नवंबर यानी साेमवार से खुल रहे हैं और पाेषाहार मेनू में यह बदलाव इसी दिन से लागू हाेना है।
15 मार्च 2020 के बाद से अब तक सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद थे। उस समय तक बच्चाें काे सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, बुधवार व शनिवार काे खिचड़ी दी जाती थी। इसकी जगह अब सिर्फ शनिवार काे खिचड़ी मिलेगी, बाकी दाे दिन पाैष्टिक लड्डू व सुज्जी का हलवा दिया जाएगा।

साेमवार काे मिलेगा चावल या पुलाव
नए मेनू के अनुसार साेमवार काे चावल या पुलाव, मंगलवार काे मरुअा-तिल-गुड़-दूध से बने पाैष्टिक लड्डू, बुधवार काे चना के सत्तू से बने लड्डू, गुरुवार काे सुज्जी का हलवा, शुक्रवार काे गुड़ व रसियाव व शनिवार काे खिचड़ी दी जानी है। आईसीडीएस की डीपीओ चांदनी सिंह ने बताया कि मुशहरी, सदर, बाेचहां प्रखंड के केंद्राें पर पाेषाहार चूंकि जीविका द्वारा दिया जाता है। इसलिए इन तीनाें प्रखंडाें में नया मेनू लागू नहीं हाेगा। इन केंद्राें के बच्चाें काे अभी चावल-दाल के सत्तू से तैयार विटामिक्स ही मिलेंगे।






Comment here