BIHARBreaking NewsSTATE

ट्रेन से घि’सटती महिला को सब इंस्पेक्टर ने बचाया, गया जंक्शन पर हा’दसा

गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रविवार की दोपहर ट्रेन में सवार होने के दौरान एक महिला का पैर फिसल गया। वह गिर गई। वह ट्रेन के गेट पर लगे हैंडिल को पकड़े हुए कुछ दूर घिसटती चली गई। इसी बीच वहां मौजूद आरपीएफ के उपनिरीक्षक रामजी लाल बुनकर ने महिला की जान बचा ली।

बच्चों के साथ जा रही था हावड़ा

उपनिरीक्षक रामजी लाल बुनकर ने बताया कि ट्रेन संख्या 02354 प्लेट नंबर दो से छूट रही थी। इसी बीच, एक महिला यात्री के साथ में एक लड़की और एक बच्चा चलती गाड़ी में चढ़ने का प्रयास करने लगे। तब तक ट्रेन तेज हो गई। इस बीच महिला ने बच्चे और लड़की को ट्रेन में चढ़ा दिया। खुद ट्रेन की बढ़ती स्पीड की वजह से संतुलन खो बैठी और वह गिर गई। ट्रेन के नीचे पटरी के पास फंसने ही वाली थी कि उसे खींच कर बचा लिया गया।

इसके बाद महिला के बच्चों को भी सुरक्षित ट्रेन से उतार लिया गया। महिला यात्री को हावड़ा जाना था। उनके पास रिजर्वेशन के कंफर्म टिकट भी थे। महिला गुड्‌डी विश्वकर्मा गया के अलीपुर की रहनेवाली है। इन यात्रियों को दूसरी ट्रेन से उनके गंतव्य तक भेजा गया।

ट्रेन से उतरने के दौरान महिला गिरी

इससे पहले भी रविवार को एक महिला की जान आरपीएफ ने बचाई। रागिनी देवी और अमित कुमार का रिजर्वेशन ट्रेन संख्या 02397 में थी। उन्हें दिल्ली जाना था। वह गलती से 02802 पर चढ़ गई। ट्रेन जब प्लेटफार्म छोड़ने लगी तो उन्हें पता चला कि वे गलत ट्रेन में चढ़ गए हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही वे आनन-फानन में ट्रेन से उतरने लगे। ट्रेन से उतरने के दौरान महिला का पैर फिसल गया। वह ट्रैक के अंदर फंस गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ के जवानों ने उस महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर निकलते ही वह बेहोश हो गई।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.