BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में 5 लाख की चो’री, घर में सोए थे लोग, कमरे में बंदकर उड़ा लिए सामान

मुजफ्फरपुर में चोरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद चोरी की घटनाएं प्रतिदिन घट रही है। लगातार चोरों द्वारा बंद घर और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है। इस बार चोरों ने मनियारी थाना क्षेत्र के छितरौली गांव में सन्तोष ठाकुर उर्फ पप्पू ठाकुर के घर को टारगेट किया। उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए कैश, जेवरात और कपड़े खरीदकर रखे थे। जिसे चोरों ने चोरी कर लिया।

बताया गया कि देर रात पीछे के रास्ते से शातिर घर मे घुस गए। जिस दो कमरों में सन्तोष और उनके परिवार के लोग सोए हुए थे। उसके दरवाजे को बाहर से हैंडल लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद गमछा से बांध दिया। फिर दूसरे कमरों में जाकर आराम से छह बक्सा और पेटी का ताला तोड़ा। इसमें रखे 20 हज़ार कैश, जेवरात, कीमती कपड़े समेत पांच लाख से अधिक की सम्पत्ति चोरी कर ली। फिर पूरा सामान लेकर चोर आसानी से पीछे के रास्ते से भाग निकले।

नींद खुली तब लगा पता

सुबह जब सोकर उठे और दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो बंद था। इसके बाद कमरे से एक दूसरे दरवाजे के सहारे बाहर निकले। देखा कि बाहर से दो कमरों को बंद कर दिया गया है। इस पर गमछा भी बंधा था। ये देखकर कुछ देर के लिए तो होश उड़ गए। फिर अन्य कमरों में जाकर देखा तो पाया कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। पेटी बक्सा का ताला टूटा हुआ था। जेवरात और कैश समेत सब कीमती सामान चोरी हो चुकी थी। इसके बाद घर के लोग चीखने चिल्लाने लगे तो आसपास से काफी लोग मौके पर जुट गए।

बेटी की शादी को रखे थे जेवरात

पीड़ित संतोष ने बताया कि वे ऑटो चलाते हैं। एक-एक रुपया जोड़कर बेटी की शादी के लिए जमा कर रहे थे। उसी की शादी करने के लिए जेवरात और कपड़े खरीदे थे। अगले महीने ही बेटी की शादी करने वाले थे। अब एक झटके में सबकुछ समाप्त हो गया। इधर, मनियारी थानेदार अजय पासवान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। संदेह के आधार पर चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.