Breaking NewsBUSINESSNational

BREAKING; सोने-चांदी के दामों में आई तेजी, जानें आज का रेट…

आज घरेलू बाजार में सोने के दाम में तेजी नजर आई। सोने-चांदी में रही तेजी के दम पर दिल्ली सरार्फा बाजार में शुक्रवार को इनके दाम लगातार तीसरे दिन बढ़ते हुये करीब एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गये।स्थानीय बाजार में सोना 100 रुपये की मजबूती के साथ 41,120 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। चांदी की कीमत 450 रुपये उछलकर 47,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। यह दोनों का 06 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 3.45 डॉलर की बढ़त में 1,555.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.4 डॉलर की बढ़त में 1,554.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।


फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.4 डॉलर की बढ़त में 1,554.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कम भाव पर बढ़ी लिवाली से सोने में तेजी देखी गयी है हालाँकि अमेरिका और चीन के बीच व्यपार युद्ध को लेकर पहले चरण का समझौता होने के बाद इसका आकर्षण कम हुआ है और इसमें निकट भविष्य में ज्यादा मजबूती की उम्मीद नहीं है। अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.12 डॉलर चमककर 18.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 100 रुपये चमककर 41,120 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 40,900 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,800 रुपये के भाव पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 450 रुपये की बढ़त में 47,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 442 की मजबूती के साथ 46,682 रुपये प्रति किलोग्राम बोला गया। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपये और 980 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

आज ये रहा सोने-चांदी का भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम….. 41,120 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम …….40,950 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम…..47,900 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम…..46,682 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई ………970 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई……..980 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम…………30,800 रुपये


Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.