संस्कार भारती उत्तर बिहार प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव शर्मा ने मुजफ्फरपुर नगर के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के बीच जाकर नशा मुक्ति समाज बनाने की अपील की।
संजीव शर्मा ने रामदयालु सिंह महाविद्यालय प्रांगण में अवस्थित तालाब के छठ घाट पर व्रतियों के बीच दूध,गंगाजल,गोइठा,दतुअन आदि जरूरी सामग्री का अपने हाथों वितरण करते हुए श्रद्धालुओं से नशा मुक्त समाज निर्माण में योगदान करने की अपील की।श्री शर्मा ने सन्ध्या एवं प्रातः अर्ध्य के दौरान बुधवार एवं गुरुवार को विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण करते हुए लोगों के बीच जाकर ‘नशा मुक्ति’ को छठ मईया का आदेश बताते हुए स्लोगन दिया “छठी मईया का है आदेश, नशा मुक्त बनाओ देश”।

नशा मुक्ति समाज बनाने का अपील करते हुए उन्होंने कहा कि नशा सेवन को छठ मईया का आदेश मान छोड़ देना चाहिए।इसके रहते न ही सद्बुद्धि आएगी और न ही घरों में संपन्नता।जिन घरों में आज भी लोग नशे के गिरफ्त में हैं उनकी माली हालत दिन ब दिन बिगड़ती ही जा रही है।जिस प्रकार बिहार में शराबबंदी के खिलाफ पुरूष महिलाओं ने एकजुटता दिखाई थी,आज फिर से समाज में नशा मुक्ति के खिलाफ जनजागरूकता लाने के लिए स्थानीय स्तर पर अभियान चलाने की जरूरत है।
छठ घाटों पर नशा मुक्ति अपील के दौरान श्री संजीव शर्मा के साथ रामू साह,मुन्ना जी,सकलदेव जी,जीवेश कुमार, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, विकास कुमार, अशोक कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
भवदीय
—————
कुन्दन कुमार




Leave a Reply